आज का सुविचार: चाणक्य नियम के अनुसार इस काम से हो जाता है पतन, कही आप भी तो नही कर रहे यह काम

आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए जाना जाता है वह दूसरों से अलग सोंच रखने वाले व बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा। तो आइये जानते हैं कैन सा वह काम है जिसके करने से आपका पतन हो जाता है।

  1. जो घर गृहस्थी के काम में लगा रहता है वह कभी ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता, मॉस खाने वाले के ह्रदय में दया नहीं हो सकती। लोभी व्यक्ति कभी सत्य भाषण नहीं कर सकता और एक शिकारी में कभी शुद्धता नहीं हो सकती।

2. आप चाहे सौ बार पवित्र जल में स्नान करे, आप अपने मन का मैल नहीं धो सकते उसी प्रकार जिस प्रकार मदिरा का पात्र पवित्र नहीं हो सकता चाहे आप उसे गरम करके सारी मदिरा की भाप बना दे।

3. इसमें कोई आश्चर्य नहीं की व्यक्ति उन बातो के प्रति अनुदगार कहता है जिसका उसे कोई ज्ञान नहीं। उसी प्रकार जैसे एक जंगली शिकारी की पत्नी हाथी के सर का मणि फेककर गूंजे की माला धारण करती है।

4. जो व्यक्ति एक साल तक भोजन करते समय भगवान् का ध्यान करेगा और मुह से कुछ नहीं बोलेगा उसे एक हजार करोड़ वर्ष तक स्वर्ग लोक की प्राप्ति होगी।

5. वह ब्राह्मण जो दुकानदारी में लगा है, असल में वैश्य ही है।

6. एक ब्राह्मण जो तालाब को, कुए को, बगीचे को और मंदिर को नष्ट करता है, वह म्लेच्छ है।

7. जिसके पास धन नहीं है वो गरीब नहीं है, वह तो असल में रहीस है, यदि उसके पास विद्या है लेकिन जिसके पास विद्या नहीं है वह तो सब प्रकार से निर्धन है।

8. नियति एक भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बनाती है, वह एक अमीर आदमी को गरीब और गरीब को अमीर।

9. जिसे अपनी कोई अकल नहीं उसकी शास्त्र क्या भलाई करेंगे, एक अँधा आदमी आयने का क्या करेगा।

10. चाणक्य के अनुसार यदि आप किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शत्रु की सहायता लेते हैं तो आपको जीवन भर उसके आगे झुकना पड़ सकता है जो कि आपके पतन का कारण बन सकता है।

LIVE TV