आज का राशिफल(16-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार आदि रहेगा। किसी का भला करने पर आप विपत्ति का सामना कर सकते है। पैसों के लेनदेन और जमीन को व्यवसाय से परहेज करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि – आज कापका दिन शुभ फलदायी होगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में किए गए सौदे से भी सफलता मिलने के आसार है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि – आपका दिन शुभ और अनुकूलता से भरा रहने वाला है। कार्यालय में भी सहकर्मियों और अधिकारियों से संबंध अच्छे रहने के आसार हैं। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं और भेंट उपहार मिलने की भी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा और जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि- आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में अपना समय व्यतीत करने वाले हैं। धार्मिक स्थल पर होने वाली मुलाकात से आनंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा और मन चिंता रहित रहेगा। आकस्मिक धनलाभ और भाग्य परिवर्तन का योग है।

सिंह राशि – आज आपको विपरीत संयोग का प्रतिकार करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें और संयमपूर्वक व्यवहार करें। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता की ओर ध्यान आपको शांति प्रदान करेगा।

कन्या राशि – सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होने के आसार हैं। सुंदर वस्त्र और आभूषणों की खरीदी हो सकती है। वाहनसुख मिलने के भी आसार हैं। पति-पत्नी के बीच तकरार दूर होगी और घनिष्ठता बढ़ेगी।

तुला राशि- घर में सुख-शांति का वातावरण आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। कार्यालय में आपके कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। इसी के साथ माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलने की भी संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय भी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि – दिन फलदायी होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आज परहेज करें। आर्थिक आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है और आपका परिश्रम फलदायी रहेगा। लेकिन शेर-सट्टे और प्रवास से दूर रहने की जरूरत है।

धनु राशि – आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति और मन में प्रफुल्लितता का आभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से वातावरण कलुषित रहेगा। धनहानि का योग है। इसी के साथ स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखना होगा। जमीन जायजात और वाहन के कागजात बनवाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि – नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए शुभ समय है। नौकरी, व्यापार और दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।

कुंभ राशि – किसी से भी अधिक विवाद करने से परहेज करें। धार्मिक कार्यों में खर्च के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण बिगड़ा रह सकता है। मन में असंतोष और निराशा रहेगी। निर्णयशक्ति का आभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि – दिन शुभ फलदायी रहेगा। उत्साह और स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनलाभ होगा लेकिन खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्य और यात्रा का योग है।FacebookTwitterWhatsAppEmailPrintShare

LIVE TV