आज का राशिफल(13-जनवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, कहां

मेष राशि – आज आप व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा से परहेज आपके लिए लाभदायक साबित होगा। ऐसा अनुभव होगा जैसे की आज भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहने के आसार हैं।

वृषभ राशि – शारीरिक स्वास्थ्य पर भावुकता नकारात्मक असर डाल सकती है। नए कार्य का प्रारंभ करने से आज परहेज करें। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की जरूरत है। खान-पान में ध्यान रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य का सहारा लीजिएगा।

मिथुन राशि – आज आप मनोरंजन की प्रवृत्ति में खोए हुए रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास पर जाने या किसी पर्यटन का आयोजन हो सकता है। खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार मौजूद होंगे। मध्याहन के बाद आप खुद को अधिक भावुक महसूस करेंगे। खर्च में वृद्धि रहेगी। अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहने की जरूरत है। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्या से मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि – मायके पक्ष से अच्छे समाचार मिलने के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।

सिंह राशि – प्रणय- प्रसंगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको आज क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। पेट सम्बंधी रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगुना हो जाएगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त होना पड़ेगा।

कन्या राशि – शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।

तुला राशि – नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।

धनु राशि – कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याहन के बाद आप कुछ द्विधा में रहेंगे। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।

मकर राशि – वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाए। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ राशि – सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यों की सक्रियता के आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा। धन का अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

मीन राशि – आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बडों के आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।

LIVE TV