आज का राशिफल 9 जुलाई 2020 दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज जॉब में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में कोई आवश्यक कार्य सम्पन्न हो सकता है। आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। आप सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। आपमें नयी ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम जीवन की समस्यायें दूर होंगी।

वृषभ — सम्पत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच सकते हैं। रोजगार में लाभ मिलेगा।

मिथुन — कारोबार सम्बन्धी निर्णयों में जल्दबाज़ी न करें। कार्यक्षेत्र में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पिताजी के द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। गुमी हुयी वस्तु के वापस मिलने की सम्भावना है।

कर्क — लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों में जाने से बचें। अनावश्यक खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। आज परिवार को समय दें और उलझे रिश्तों को सुलझाने का प्रयास करें।

सिंह — नव विवाहित लोग दाम्पत्य सुख का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

कन्या —  नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। कारोबार की समस्याओं का निवारण होगा। आपके विरोधियों का पक्ष आज कमजोर रहेगा। रुके हुये कार्य आज पूर्ण होंगे। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रहा अवरोध दूर होगा।

तुला — अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। प्रेमी जन को कोई उपहार दे सकते हैं। काम को लेकर तनाव कम होगा।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में निराशाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। परिजन स्वार्थी व्यवहार दर्शा सकते हैं। कारोबारी यात्रा करने से बचें। घर का माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा।

धनु — आर्थिक स्थिति को लेकर सुधार हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर — अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। आलस्य और प्रमाद न करें। प्रतियोगी परीक्षा में श्रमसाध्य सफलता मिलेगी।

कुम्भ — नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी जोड़े विवाह की योजना बनायेंगे। काम का दबाव कम होगा और आराम को भरपूर महत्व देंगे। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। नया मोबाइल फोन या लैपटॉप खरीद सकते हैं।

मीन — कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। मन में अज्ञात भय रहेगा। लोहे के उपकरणों और यन्त्रों से चोंट लग सकती है। बार-बार कार्यों में रुकावट आयेगी। बड़ी ज़िम्मेदारी लेने से बचें। माता के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।

LIVE TV