आप का दिन मंगलमय हो, 20 मई, दिन-शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)-सुबह 10:30 से 12:00 तक, तिथि-चतुर्दशी, दिशाशूल- पश्चिम दिशा

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज के दिन आपको शुभ समाचार मिल सकता हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होने की संभावना है।
सुझाव:-प्यासी गौ को जल पिलाएं व चारा दें।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों मे सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन न करें।
सुझाव:-श्वेत पुष्प से भगवान सूर्य की आराधना करें।
शुभ रंग-लाल

मिथुन:-आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अच्छा है। अचानक धन प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:-पवित्र स्थल का दर्शन करें।
शुभ रंग-गुलाबी

कर्क:-आज आपका दिन थोड़ा व्यतिक्रम भरा हो सकता है। व्यवसाय में मध्यम लाभ होने की संभावना। पारिवारिक सहयोग मिल सकता है।
सुझाव:-किसी विकलांग की मदद करें
शुभ रंग-पीला

सिंह:-आज यात्रा का योग होने की सम्भावना। पारिवारिक वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सन्तान पक्ष से सहयोग की संभावना।
सुझाव:-काले कुत्ते को भोजन दें, मंगल होगा।
शुभ रंग-हरा

कन्या:-आज के दिन धार्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:-किसी जरूरतमंद या असमर्थ व्यक्ति को औषधि का दान दें।
शुभ रंग-सुनहरा

तुला:-आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रियजनों से लाभ की संभावना। विचारों में दृढ़ता रखें। पारिवारिक सहयोग।
सुझाव:-भगवान उमामाहेश्वर की उपासना करें।
शुभ रंग-श्वेत

वृश्चिक:-आज आपका दिन मंगलकारी है। नौकरी में सफलता की संभावना। नकारात्मक विचार मन में न आने दें, मित्रों से लाभ।
सुझाव:-किसी मंदिर में घण्टी का दान करें।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज का दिन आपके लिये उत्तम है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
सुझाव:-भगवान कार्तिकेय का ध्यान करें।
शुभ रंग-लाल

मकर:-आज आपका व्यवहार माता-पिता के प्रति अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना।
सुझाव:-चिड़ियों को दान दें।
शुभ-गुलाबी

कुम्भ:-आज जीवनसाथी से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-पीले वस्त्र का दान ब्राह्मण को दें।
शुभ रंग-पीला

मीन:-आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
सुझाव:-भगवान सूर्य को ‘ॐ भाष्कराय नमः’ मंत्र से जल अर्पण करें।
शुभ रंग-हल्का हरा

आज के दिन का विशेष महत्व
1-आज श्री नृसिंह चतुर्दशी है। आज के ही दिन भक्त प्रह्लाद की परिरक्षा के लिए स्वयं भगवान विष्णु ने खम्भे को  विदीर्ण कर नृसिंह रूप में अवतरित हो सत्य, प्रेम, करुणा की स्थापना की।
2-आज के दिन दान करने व श्रीमद भागवत् पुराण के श्रवण का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है।
3-सभी जीवों में ईश्वर का वास है। अस्तु किसी से द्वेष न रखें।

LIVE TV