आज का राशिफल, 22 जनवरी 2020, दिन- बुधवार

आज चंद्रमा अपनी नीच राशि में है। वहीं उस पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। जिससे चंद्रमा पीड़ित हो गया है। इस अशुभ स्थिति के कारण वृष, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन 6 राशि वाले लोगों को मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। गलत फैसले हो सकते हैं। फालतू खर्चा और तनाव वाला दिन रहेगा। कामकाज में भी मन नहीं लगेगा। वहीं बृहस्पति की स्थिति अच्छी होने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

Aries (मेष)

आज का दिन : चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। आज आपको कोई राज की बात पता चल सकती है। भविष्य के लिए योजना बनाएं और पैसों की स्थिति पर विचार करें। बिजनेस और नौकरी में नए काम के आइडिया मिल सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति से भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बहुत से लोगों का ध्यान आपकी ओर होगा। लोग आपके निजी जीवन में रुचि रखेंगे।

  • नेगेटिव – आज आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से आप परेशान रहेंगे। किसी जटिल सवाल के जवाब खोजने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें आपका समय भी खराब हो सकता है। करीबी लोगों पर भी पैसा खर्च हो सकता है। निजी जीवन में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी से भी अनबन रहेगी। आपको लेकर कई तरह की बातें हो सकती हैं। कामकाज भी ज्यादा रहेगा। बेरोजगार लोग भटक सकते हैं।
  • क्या करें – गणेश जी को गुड़ और दुर्वा चढ़ाएं।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन : आपकी सेहत और रोजमर्रा के कामों पर चंद्रमा का अच्छा असर हो सकता है। आपके काम पूरे हो जाएंगे। अपने ज्यादातर काम खुद के दम पर निपटा लें। किसी पुराने संबंध के क्षेत्र में नई शुरुआत हो सकती है। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो बिजनेस और शिक्षा में आपके पार्टनर बन सकते हैं।

  • नेगेटिव – किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। किसी बात का अनजाना डर भी रहेगा। इसके कारण आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को पैसे उधार देने से भी बचें। घर थोड़ा अस्त-व्यस्त भी हो सकता है।
  • क्या करें – माता जी के मंदिर में इत्र दान दें।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : काम में पूरा मन लगाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आज की स्थितियों और आज मिलने वाले लोगों से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है या रोमांस के मौके मिलने की संभावना है। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करें।

  • नेगेटिव – किसी को अपने से कम समझने की गलती न करें। गोचर कुंडली का   छठा चंद्रमा आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बना सकता है। रिश्तों के मामले में कुछ अनचाहे बदलाव आज हो सकते हैं। मन में सुस्ती रहेगी। कुछ लोगों का साथ आपको नहीं मिल पाएगा। आप संकोची और कुछ सहमे हुए भी रहेंगे। साझेदारी में होने वाले किसी काम का ज्यादा से ज्यादा बोझ आप पर रहेगा। समस्याएं और परेशानियां भी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई काम बाकी भी हो सकता है। आज आप विवादों में उलझ सकते हैं।
  • क्या करें – लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर रख कर हनुमान मंदिर में दान करें।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : सोचे हुए कुछ काम अाज हो सकते हैं। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सोशल लाइफ अच्छी रहेगी। आसपास के लोगों में भी आपकी अच्छी इमेज बनेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा। आज बनाई योजनाओं से फायदा हो सकता है।

  • नेगेटिव – जब तक सारी बातें पूरी तरह साफ न हो जाएं, किसी से कोई बड़ा वादा न करें। किसी बात को लेकर परेशान न रहें। जो योजना या षडयंत्र बना रहे हैं या बनाना चाहते हैं उसे लेकर सावधान रहें। ऑफिस में कोई समस्या भी रहेगी। समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पाने से तनाव रहेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर सावधान रहें। न्यायालय और जमीन से जुड़े मामलों मे परेशानी रहेगी। निवेश सावधानी से करें वरना पैसा कहीं उलझ सकता है।
  • क्या करें – किसी ब्राह्मण या बुजुर्ग को कुछ मीठा खिलाएं।

Leo (सिंह)

आज का दिन : धैर्य से पूरे दिन की गतिविधियों में शामिल रहेंगे। आपको एक साथ कई तरह के कामों पर ध्यान देना होगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी आप पर रहेंगी। आज आपने समझदारी से काम लिया, तो अपने लिए कुछ नए अवसर आप तैयार कर सकते हैं। उम्र में बड़े किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। चंद्रमा आपके कार्यक्षेत्र पर असर डालेगा।

  • नेगेटिव – आज मिलने वाले मैरिज ऑफर्स पर ध्यान न दें। ध्यान बांटने वाली कई चीजें आपके सामने रहेंगी। कोई नया काम भी शुरू न करें तो ही अच्छा है। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तरीका भी अजीब लगेगा। पार्टनर आपसे नाराज रहेगा। आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ न कुछ नुकसान भी हो सकता है। कोई भी काम करने से पहले थोड़ा रुकें और विचार कर के काम करें। परेशानियां रहेंगी और विवाद भी हो सकते हैं।
  • क्या करें – घोड़े को घास खिलाएं।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : कोई खास काम आज आप निपटाने की कोशिश में रहेंगे।  चंद्रमा आपको आगे बढ़ने के रास्ते दिखाएगा। आपका दायरा बढ़ सकता है। किसी काम पर पूरा मन लगाएंगे तो आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जो भी करना है, वह आप खुद ही करें। आपको प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है।

नेगेटिव – किसी पर गुस्सा न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को एक्स्ट्रा अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। दूसरों के भरोसे काम करने से खुद का नुकसान हो सकता है। महिलाओं की सेहत में भी गिरावट हाेने के योग बन रहे हैं। एक से ज्यादा अफेयर होने के कारण अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता।

क्या करें – बड़ के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।

Libra (तुला)

आज का दिन : आपके लिए दिन अच्छा है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कर्जे से मुक्ति पाने में आप सफल हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा आपको  मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के संबंधों में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। पैसों के मामले में अपने पार्टनर के साथ कोई बातचीत करनी जरूरी हो, तो कर लें। आपको कोई बड़ा फैसला भी लेना हो, तो जानकार या किसी बड़े व्यक्ति से सलाह ले लें। परिवार के साथ समय बीतेगा। अधिकारी और निचले वर्ग के लोगों से सहयोग मिल सकता है।

  •  नेगेटिव – आप जो भी काम करेंगे। पूरी तरह उसके परिणाम आपके अनुसार नहीं होंगे। थोड़ा बहुत तनाव भी आपको हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। जल्दी फायदा कमाने के चक्कर में आप गलत फैसले ले सकते हैं। इस मामले में खुद को संभालें।
  • क्या करें – घर या ऑफिस में पूजा करने की जगह पर सफाई करें।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : खुद पर भरोसा रखें। रिश्तों के क्षेत्र में किस्मत आपके साथ रहेगी। आप थोड़ा झुकने और समझौता करने के लिए तैयार हों, तो आप रिश्तों के उलझे हुए मामले सुलझा सकते हैं। नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है। धन संबंधित कुछ काम ऐसे रहेंगे जो अचानक याद आ सकते हैं।

  • नेगेटिव – दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। कुछ खास मामलों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। माता की सेहत में गिरावट और सुख में कमी महसूस कर सकते हैं। पैसों की आवक कम हो सकती है। स्थायित्व नहीं होगा।
  • क्या करें – किसी पेड़ के नीचे गुड़ और चने रखें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : किसी जरूरी काम से यात्रा होने के योग बन रहे हैं। रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आपके सामने एक साथ कई तरह के काम रहेंगे। कई कामों को पूरा भी करना पड़ेगा। धैर्य रखें। अपने व्यवहार पर ध्यान दें। संतान से सुख और कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

  • नेगेटिव – कोई काम सोचे हुए तरीके से नहीं हो पाएगा या ज्यादा ही देर लगने से आप परेशान भी रहेंगे। हो सकता है आपको कुछ कामों का नतीजा न मिलें। निराश न हो। जीवनसाथी से विवाद या अनबन होने की संभावना बन रही है। आपकी कोई बात रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। अविवाहित लोगों को लव और शादी के प्रपोजल को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आपको धोखा भी हो सकता है। आपसे कुछ बातें छुपाई जा सकती हैं। रोमांस के मामलों में अपनी ओर से पहल न करें।
  • क्या करें – मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : कोई नई योजना आज सामने आ सकती है। जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आप भाग्यशाली हो सकते हैं। अचानक कुछ निवेश करने की बात आपके दिमाग में आ सकती है। आज लिए कुछ फैसले आपके लिए सही हो सकते हैं। आज आपको संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। नजदीकी रिश्तों में सुधार हो सकता है। अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपके कामों की तारीफ होगी। आपको संतुष्टि मिलेगी। परिवार के मामले निपटा लेंगे। खुश रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और बराबर रिस्पॉन्स भी दें।

  • नेगेटिव – कोई भी खास काम निपटाना है तो सावधान रहें। आज जहां तक हो सके, जमीन जायदाद में निवेश करने से दूर ही रहें। बाजार जाते हैं, तो आपको अपने खर्चे पर कंट्रोल करना होगा।
  • क्या करें – पलंग के एक कोने पर हरा धागा बांध दें।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आज कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और अच्छे संबंध भी बनेंगे। घर-परिवार के कुछ खास मामले निपट जाएंगे। बिजनेस के लिए दोस्तों से मदद मिल सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। संतान के साथ समय बीतेगा। किसी तरह का शक खत्म हो सकता है। पुराने मामलों को भूलने की कोशिश करें। दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखना होगा।

  • नेगेटिव – विवादों से दूर रहें। ध्यान रखें कि जल्दी उग्र न हों, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस या आसपास के किसी व्यक्ति से कोई नुकसान भी हो सकता है। ऐसे लोगों को पहचानें और उनसे बचें। परिवार की जरूरतों को अनदेखा न करें। परेशानी हो सकती है।
  • क्या करें – पोंछा लगा कर गिला कपड़ा फेंक दें।

Pisces (मीन)

आज का दिन : जो भी फैसला लेना है, ध्यान से और सोच समझ कर लें। किस्मत के भरोसे कोई भी बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। काम बन सकते हैं। फायदे वाला दिन है।  ऑफिस और सामाजिक दायरे में अपने से बड़े लोगों से बातचीत करते रहें और अच्छे संबंध बनाए रखें। प्रेमी से मन की बात कहने के लिहाज से अच्छा दिन है। नजदीकी रिश्तों की अनबन सुलझ सकती है। ऑफिस में नए काम की पूरी जिम्मेदारी मिल सकती है।

  • नेगेटिव – गुस्से पर कंट्रोल करें। जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा फैसला लेना भारी पड़ सकता है। किसी न किसी बात से इस राशि के कुछ लोगों का मूड भी खराब हो सकता है।
  • क्या करें – पानी में लाल फूल डालकर नहाएं।
LIVE TV