आज का राशिफल, 13 सितंबर 2019, दिन- शुक्रवार

Aries (मेष)

पॉजिटिव –  आज कामकाज की कुछ समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोशिशें आपको ही करनी होंगी। दिनभर फायदे के लिए कुछ जुगाड़ लगा सकते हैं। पैसों के निवेश के लिए कोई योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी न किसी बात की खुशी भी रहेगी। इनकम और खर्चा बराबर हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खाने-पीने की चीजों की खरीददारी हो सकती है।
नेगेटिव – अपने सम्मान की चिंता रहेगी। कोई समस्या आपके कामकाज में रुकावट बन सकती है। किसी उलझे हुए मामले को कल पर न टालें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आपके सुख में भी कमी हो सकती है।
क्या करें – अनार खाएं।
लव-  अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर का मूड ठीक नही रहेगा।
करियर- बिजनेस में फायदा कुछ कम हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा।
हेल्थ- पानी से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। सावधान रहें।

Taurus (वृष)

पॉजिटिव – काम में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसी स्थिति के लिए आपको तैयार रहना होगा। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले में बिताएं। घर-परिवार के सामानों की खरीददारी हो सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से बातचीत हो सकती है।
नेगेटिव – भाग-दौड़ रहेगी। लगभग हर काम में बार-बार कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। कुछ लोगों पर आप फालतू गुस्सा भी निकाल सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है। खरीददारी में आप या तो अति कर सकते हैं या बिना देखे-समझे कुछ खरीद कर खुद का नुकसान कर सकते हैं। आपके निजी संबंधों में किसी तरह का असंतोष या गलतफहमी हो सकती है। सावधान भी रहें। आपका खर्चा और बढ़ सकता है।
क्या करें – चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।
लव- लाइफ पार्टनर का रवैया आपको परेशान कर कर सकता है। शिकायतों का दौर रहेगा। धीरे-धीरे सब सुलझ जाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है।
करियर- बिजनेस से जुड़ी टेंशन बढ़ सकती है। साथ काम करने वाले लोगों से परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ेगी। निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

 

Gemini (मिथुन)

पॉजिटिव – आप हर बात की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे। कारोबार से जुड़ी कोई कठिन परेशानी भी सुलझाने की कोशिश में रहेंगे। रुके और उलझे हुए काम निपटाने की कोशिश रहेगी। इसके लिए अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। कुछ नए अनुभव आज आपको हो सकते हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में गंभीर रहना होगा।
नेगेटिव – आज चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने के कारण आप सावधानी जरूर रखें। जरूरत से ज्यादा खर्चा, गुस्सा, रोग और कर्ज से परेशानी पैदा हो सकती है। फालतू यात्राओं का योग बन सकता है। अचानक हानि होने की संभावना है। पैसों के मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। किसी मामले पर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। अपनी परेशानियां दोस्तों से शेयर करें। दिन थकाने वाला और तनावपूर्ण हो सकता है। आपको कुछ नया नहीं करना चाहिए।
क्या करें – पूड़ी या पराठे पर गुड़ रख कर चौराहे पर रख दें।
लव- प्रेमी और लाइफ पार्टनर से मदद मिल सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान भी करेगा।
करियर- आपका पैसा कहीं अटक सकता है। कारोबार अस्त-व्यस्त होने से तनाव बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
हेल्थ- सेहत के मामले में मिथुन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना भी हो सकती है।

 

Cancer (कर्क)

पॉजिटिव –  करियर में आपकी उम्मीदें और संभावनाएं अच्छी रहेंगी। जिस चीज के लिए काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके मन में जो नई और महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, उनके लिए तैयारियां शुरू कर दें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहेंगे, तो बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मेहनत कम और एकाग्रता ज्यादा रखनी होगी। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव – पैसों के क्षेत्र में कुछ तनाव या दबाव भी महसूस हो सकता है। काम-धंधे में थोड़ी-सी लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। गलत तरीका या शॉर्टकट यूज करने की कोशिश न करें। ऑफिस और घर दोनों जगह की जिम्मेदारी को लेकर आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

क्या करें – पीपल के पेड़ पर पीला धागा बांधें।

लव- अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की मदद और प्यार मिल सकता है।
करियर- बिजनेस के विवाद निपट सकते हैं। आपको फायदा होगा। ऑफिस या फील्ड का माहौल आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा।

हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पेट संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

 

Leo (सिंह)

पॉजिटिव –  आज इनकम को लेकर पुराना डर खत्म हो सकता है। बड़े भाई से मदद मिल सकती है। काम-धंधा बढ़ाने के लिए आपने मेहनत की है तो नतीजे भी आपके फेवर में होंगे। कोई नया काम करने का मन भी आप बना सकते हैं या चलते काम को ही किसी नए तरीके से  करने की कोशिश आप कर सकते हैं। दिनभर आपको शारीरिक और मानसिक फुर्ती रखनी चाहिए। प्रेमी या जीवनसाथी से संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।
नेगेटिव – कुछ अनचाही स्थितियां आपके साथ बन सकती हैं। किसी काम के लिए आप बहुत ज्यादा जिद न करें तो ही अच्छा है। बकाया काम आपके सामने रहेगा। उसे निपटाने का दबाव आप पर हो सकता है। किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। ऐसे ही अनबन सुलझाने वाले मामलों में कोई कदम न उठाएं। हो सकता है आपको निराशा हाथ लगे। दुश्मनों से भी परेशान हो सकते हैं।
क्या करें – 2 बूंद खाने का तेल जमीन पर गिरा दें।
लव- जीवनसाथी से सम्मान मिलेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
करियर- दोस्तों और आसपास के लोगों से बिजनेस में मदद मिल सकती है। कारोबार भी अच्छा रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। सावधान रहें।
हेल्थ- गैस और एसिडिटी हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

 

Virgo (कन्या)

पॉजिटिव – चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवें भाव में रहेगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सोचे हुए काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। आज आप घर या ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कुछ खास  प्लानिंग पर काम हो सकता है और सफलता भी मिलेगी। एक काम खत्म होते ही दूसरे के लिए प्लानिंग शुरू कर देंगे। जल्दी ही आपको कुछ और अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैसों की समस्या का सामना कर रहे थे, तो राहत मिल सकती है।
नेगेटिव – आप किसी बड़े पद पर हैं, तो सावधान रहें। कोई बात या बयान आपको परेशानी में डाल सकता है। भाग-दौड़ या मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप ज्यादा जोश में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं।
 लव – आपका कोई प्रपोजल मंजूर हो सकता है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।
करियर-  बिजनेस से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ाने की कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। नीचले वर्ग के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ- थकावट रहेगी। आराम करें नहीं तो परेशानी भी हो सकती है।

Libra (तुला)

पॉजिटिव – आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश रहेगी। कुछ लोग आपको कॉपी कर सकते हैं। आज आप अजीब तरीके से किसी की मदद भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको मदद मिल जाएगी। परिवार के साथ बातचीत कर के परेशानियां सुलझाने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त या प्रेमी से आपको कोई वादा भी करना पड़ सकता है।
नेगेटिव – गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा है। आपको सावधान रहना चाहिए। नौकरी या कारोबार से जुड़ी किसी बात का डर भी आपको परेशान कर सकता है। इससे आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आपकी परेशानी बढ़ने की भी संभावना है। दिनभर संभलकर रहना होगा। घर-परिवार की चिंता बढ़ सकती है। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना होगा।

क्या करें – केसर-चंदन मिलाकर तिलक लगाएं।

लव- प्रेमी की बातों पर भरोसा करें। शक न करें। आपके संबंध अच्छे रहेंगे। लवर को गिफ्ट में कॉस्मेटिक्स दें।
करियर-  ऑफिस या फील्ड में समय आपके फेवर में नहीं होने से परेशानी महसूस होगी। कुछ नया न करें। बिजनेस में नए प्रयोग करने से बचना होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सिर और पेट दर्द हो सकता है। खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा।

 

Scorpio (वृश्चिक)

पॉजिटिव – नौकरी-धंधे में अच्छी घटनाएं होने की संभावना है। आपकी लाइफ में जो भी कठिन स्थितियां हैं, वे जल्दी ही सुलझ सकती हैं। धैर्य रखना होगा। आप जितने शांत और संयम में रहेंगे, तनाव को जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आपको हर मामले पर खुले मन से विचार करना होगा।
नेगेटिव – किसी बात को लेकर आप थोड़े जोश में भी आ सकते हैं। शांत रहें। लोगों की बुराई करने से बचें। काम के बोझ और तनाव के कारण आप थोड़ी झुंझलाहट भी महसूस कर सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी से भी न उलझें। इस तरह से किसी को भी चैलेंज देना आपके लिए अच्छा नहीं है।
क्या करें – भगवान को घी का दीपक लगाएं।
लव-  आपकी मैरिड लाइफ आरामदायक और खुशियों भरी हो सकती है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, लेकिन फिर भी कुछ दखल देंगे। कामकाज में सुधार होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ाने में सफल रहेंगे।
हेल्थ- थकान और नींद की कमी हो सकते हैं।

Sagittarius (धनु)

पॉजिटिव – आज चंद्रमा मकर राशि में होकर गोचर कुंडली के तीसरे  भाव में है। इससे आपके साथ जो उलझनें पिछले कुछ समय से चली आ रही थीं, वे खुल कर सामने आ सकती हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए फायदेमंद रहेगी। आसपास के लोग आपका साथ देंगे। परिवार में कुछ रोचक बातें हो सकती हैं। अपने आसपास होने वाले बदलावों को आप तुरंत महसूस कर सकते हैं।  आमतौर पर आपका नजरिया सकारात्मक हो सकता है।
नेगेटिव – आपको अपनी इच्छाएं भी मारनी पड़ सकती हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, बाद में उससे पीछे हटने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। छोटे कामों में भी ज्यादा समय लग सकता है। दोस्तों या आसपास के लोगों से कुछ खटपट हो सकती है। पैसा भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का व्यवहार अचानक बदल सकता है। इस कारण आपके काम अधूरे भी हो सकते हैं।
क्या करें – हरा रूमाल या कपड़ा साथ रखें।
लव- साथ काम करने वाले की तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं। पार्टनर आपकी इच्छाएं पूरी करेगा।
करियर- फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कुछ स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। सामान्य सफलता भी मिलेगी।
हेल्थ- कफ रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

Capricorn (मकर)

पॉजिटिव – नौकरी और कारोबार के मामलों में दिन अच्छा है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आज जो कुछ हासिल कर लेंगे, वह आपकी तरक्की में जुड़ेगा। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। किसी काम में कोशिश करेंगे, तो आपकी समस्या खत्म हो जाएंगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लें। पिता से आपके संबंध ठीक रहेंगे।
नेगेटिव – खुद को खुश रखने के लिए खर्चा करने का रास्ता न अपनाएं। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कोई काम तुरंत बने या न बने, आप किसी तरह का शक मन में न रखें। माता-पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखें। शाम को पैसे भी खर्च हो सकते हैं।
क्या करें – गाय को घास खिलाएं।
लव- नई दोस्ती या किसी नए इंसान से परिचय हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
करियर – कारोबार में व्यस्त रह सकते हैं। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। ऑफिस और फील्ड में सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स को कम मेहनत से भी अच्छी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- पुराने रोग खत्म हो सकते हैं और आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। दाएं हाथ में चोट लगने की भी संभावना बन रही है।

 

 

Aquarius (कुंभ)

पॉजिटिव – कुंडली के किस्मत वाले घर में चंद्रमा होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव होने के योग हैं। कुछ दिनों पहले किए गए अच्छे कामों का फायदा मिल सकता है। आपकी टेंशन भी कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ सकते हैं, रुकावटें भी खत्म हो सकती हैं। ऑफिस और फील्ड में लोगों से सहयोग मिल सकता है। आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। कुछ नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं।
नेगेटिव – किसी पर अपनी बात मानवाने का दबाव न डालें। पुरानी कोई बात कड़वी है, तो उसे पूरी तरह भूलने की कोशिश करें। पैसा उलझने की भी संभावना बन रही है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। साथियों से मनमुटाव हो सकता है। लाइफ पार्टनर की इच्छाएं पूरी करने के लिए मन मारना पड़ सकता है।
क्या करें – किसी गरीब बच्चे को पनीर खिलाएं या दूध पिलाएं।
लव- जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपका रोमांस चरम पर हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आ सकती है। विवाहित लोगों को अपने साथी से मदद मिलने के योग हैं।
करियर – नया ऑफिस या दुकान खरीदने का मन बनेगा। कारोबार के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- आपके साथ सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। थकान और आलस्य भी रहेगा।

Pisces (मीन)

पॉजिटिव – रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपने कामकाज में सफल हो सकते हैं। आपके सामने आज जो भी मौका आए, उसे न गंवाए। कुछ खास मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। किसी अनुभवी या बुजुर्ग व्यक्ति से आपको सलाह मिल सकती है। अपने साथ के लोगों के प्रति आप ईमानदार हो सकते हैं। इससे आपके संबंध सुधर जाएंगे। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है।
नेगेटिव – अधिकारियों से भी कुछ अनबन या बहस हो सकती है। गैर कानूनी कामों से पैसा कमाने की न सोचें वरना फंस सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। सावधान रहें। खरीददारी में सावधान रहें। किसी मामले में अति भी हो सकती है।
क्या करें – किन्नरों को मिठाई खिलाएं।
लव – मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा है।
करियर- बिजनेस में फायदेमंद बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं। नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है। स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।
हेल्थ- सिर दर्द और कफ  रोग हो सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें।
LIVE TV