आज का राशिफल 3 अगस्त 2020 दिन सोमवार, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष

दांपत्य जीवन में रोमांस का रस घुलेगा और प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन आपके प्रिय को आप की ओर से कुछ निराशा हो सकती है।

वृष
प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है और अपने प्रिय के संग सुकून भरे पल बिताएंगे।

मिथुन
दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

कर्क
जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण के बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन कुछ परेशानियां दिखा रहा है, इसलिए सावधानी बरतें।

सिंह
प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय को मनाने में कोई कसर बाकी ना रखें।

कन्या
प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवन साथी कोई बड़ी उपलब्धि पा सकता है।

तुला
प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। जो लोग दांपत्य जीवन बिता रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा क्योंकि आपके सहकर्मी भी आपके साथ रहेंगे।

धनु
दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आपसी बातचीत का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है।

मकर
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और संतान से भी सुख मिलेगा।

कुंभ
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ बातों को लेकर अपने प्रिय से साफ साफ बात करने की जरूरत पड़ेगी।

मीन
दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपके काम में होगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी प्रेम की डोर को बांधे रखेंगे।

LIVE TV