आज का राशिफल, दिनांक-21 जनवरी 2017, दिन-शनिवार

आज का राशिफलमेष : मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी व्‍यर्थ के झगड़ें एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को कष्ट होगा।

मिथुन : नौकरी के लिए साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कर्क : आत्मविश्‍वास में वृद्धि होगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : नौकरी में अफसरों का वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है।

कन्या : धैर्यशीलता में कमी आएगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु : कारोबार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मकर : परिवार की समस्‍या बढे़ंगी। जीवन साथी से नोकझोेंक हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कुंभ : जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्राओं में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

मीन : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

LIVE TV