आज का राशिफल, 11 अगस्त 2019, दिन- रविवार 

Aries (मेष)

आज का दिन : शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं।  एक मुठ्ठी चने की दाल किसी मंदिर में दान करें। आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।  बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन : जीवनसाथी की चिंता होगी। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें। जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है। आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी। इस प्रकार के रहस्य मन में ही बनाए रखें। आपको किसी चीज की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है सावधान रहें। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। आज पैसों के काम में आप सावधान रहें। हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें। आपके निजी जीवन में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, समस्याओं पर सीधी, लेकिन सकारात्मक सोच से बात करें। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। ग्लैमर और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार और सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।  आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।

पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन इतना खास नहीं है, जितना सोच रहे हैं। आज आपकी सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम भी मिलेगा।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। रोजमर्रा के कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। लव प्रपोजल भेजना चाहते हैं तो दे दें। समय अच्छा है, सफलता मिल सकती है। आज आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों पर केन्द्रित रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स का मूड खराब भी हो सकता है।

Libra (तुला)

आज का दिन : जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।  नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं। प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आज नए लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात सफल भी होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। विवाह प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो रुक जाएं। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय और पैसा भी खर्चा हो सकता है। किसी न किसी मसले को लेकर आज आप और आपके जीवनसाथी में असहमति हो सकती है।  सिर में आंवला तेल लगाएं। इन सात दिनों में पार्टनर की इच्छा पूरी करेंगे और प्यार भी बढ़ा हुआ रहेगा।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं। आज का दिन लव लाइफ  में आपके लिए यादगार रहेगा। प्यार बना रहेगा। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। सावधान रहें। मौसम बदलने से बुखार भी आ सकता है।

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनर आपकी हर बात समझेगा और आप से सलाह लेगा। प्यार के लिए आज आपको समय मिलेगा। लव लाइफ  अच्छी रहेगी। पार्टनर को अचानक खुशी मिल सकती है।  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा भी हो सकता है। आपके लिए समय अच्छा है, बस थोड़े सावधान रहें।  सिरदर्द और बदन दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। कोई चीज कहीं रख कर भूल भी सकते हैं।

LIVE TV