आज का राशिफल 05-01-2021 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 05-01-2021

मेष राशि – आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है। आफिस के काम से प्रवास होने की संभावना है। अत्यधिक काम में व्यस्त रहेंगे। कौटुंबिक मामलों में रुचि लेकर परिवारजनों के साथ विचार विमर्श करेंगे। घर के सुशोभन के लिए विचार करेंगे। माता के साथ सम्बंध प्रगाढ़ बनेगा।

वृषभ राशि – शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। साथ-साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य का सहारा लीजिएगा।

मिथुन राशि – स्वभाव की आक्रमकता के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे, ऐसी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा न हो तो उन्हें अभी कोई नई चिकित्सा पद्धति नहीं अपनानी चाहिए अथवा आपरेशन टालना चाहिए। आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचे, उसका ध्यान रखना चाहिए। वाणी पर संयम रखेंगे तो विवाद या मनमुटाव से बच सकेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। आपको निराशा अनुभव होगा। ऐसी परिस्थिति में भगवान का नाम स्मरण करने से आपके मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि – प्रेम औऱ स्नेह की भावनाओं से अभिभूत हुआ आपका मन आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति की तरफ आकर्षित होगा। मनोरंजन और मौजशौक में आपका दिन व्यतीत हो इसके लिए नई वस्तुओं की खरीदी, नए परिधान, आभूषण और वाहन की खरीदारी भी हो सकेगी। व्यापार धंधे में भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में खुशी छाएगी। विदेश व्यापार में लाभ हो सकेगा। भागीदारी भी लाभदायक साबित होगा। प्रेमीजन प्रणय में सफलता प्राप्त कर सकेंगे है।

सिंह राशि – उदासीनता और शंकाशीलता आपको बेचैन करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। दैनिक कार्य पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा। अधिक परिश्रम करने पर भी निर्धारित फल नहीं मिलेगा। नौकरी के स्थान पर संभलकर रहना पड़ेगा। सहकर्मियों के पास से कम सहयोग मिलेगा। ननिहाल में से कुछ चिंताजनक समाचार प्राप्त होंगे। विरोधियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि – आज आपको चिंता और भय परेशान करेगा। पेट सम्बंधी तकलीफ सताएगी। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएँगे। अचानक बड़े खर्च आने की संभावना है। बौद्धिक चर्चा और विचार- विमर्श में निष्फलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन- मुलाकात होगी। आप विपरीत लिंगीय व्यक्ति की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर बाजार से दूर रहने की सलाह हैं।

आज का राशिफल 05-01-2021

तुला राशि – सतत विचारों के कारण आपकी मानसिक स्थिति डँवाडोल होगी तथा माता और स्त्रीवर्ग से सम्बंधित चिंताएँ रहा करेंगी। आज यात्रा करने से बचना आपके हित में रहेगा। भोजन और नींद समय से न मिलने से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। पैतृक संपत्ति के विषय में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए।

वृश्चिक राशि – आज आपको काम में सफलता मिलेगी। कोई वित्तीय लाभ होगा और भाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। आप नए काम भी शुरू कर सकेंगे। आपको अपने दोस्तों के पास से भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से होगी और आपको काफी खुशी मिलेगी। लघु प्रवास की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि – भयमुक्त मानसिक स्थिति तथा पारिवारिक अशांति के कारण आप परेशान हो जाएँगे। गलतरूप से आप खर्च करेंगे। आपके कार्यों में भी विध्न पड़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें तो अधिक अच्छा होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई मतभेद या गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखना पड़ेगा। दूर रहनेवाले मित्रों या स्वजनों के साथ का संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

मकर राशि – आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। पूजा-पाठ में समय व्यतीत करेंगे। आपके हरेक कार्य अच्छी तरह संपन्न होंगे। मित्रों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से आपको उपहार मिल सकता है। आपका तन- मन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आप प्रगति और सफलता प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। गणेशजी बताते हैं कि दुर्घटना या गिरने या चोट लगने से बचना पड़ेगा।

कुंभ राशि – आपको किसी का जमानती नहीं होना चाहिए। किसी के साथ रुपये की लेन-देन नहीं करनी चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी के साथ मतभेद या तकरार भी हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखना हितकर है। दूसरे लोगों का भला करने में अपना नुकसान न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। दुर्घटना न हो इसका ध्यान रखना पड़ेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। धंधा या नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी। आपके मित्रों और बुजुर्गों की तरफ से आपको लाभ हो सकता है। नए मित्र बनाएँगे और यह मैत्री आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। किसी शुभ अवसर पर आप उपस्थित होंगे। मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के पास से अच्छे समाचार मिलेंगे और अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

LIVE TV