आज का इतिहास : भारत को मिली सबसे तेज़ दौड़ने वाली महिला

आज का इतिहास आज का इतिहास में भारतीय महिला धावक पी.टी उषा के बारे में जानिए। इनका जन्म 1964 को भारत के केरल राज्य में कोजिकोड जिले के पय्योली ग्राम में हुआ। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। केरल के कई हिस्सों में परंपरा के अनुसार ही उनके नाम के पहले उनके परिवार/घर का नाम है। उन्हें “पय्योली एक्सप्रेस” नामक उपनाम दिया गया है।

1976 में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला, और उषा को अपने जिले का प्रतिनिधि चुना गया। 1979 में उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालय के खेलों में भाग लिया, जहां ओम नम्बियार का ध्यान उनकी ओर गया। वे अंत तक उनके प्रशिक्षक रहे। 1982 के नई दिल्ली एशियाड में उन्हें 100मी व 200मी में रजत पदक मिला। एक वर्ष बाद कुवैत में एशियाई ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता में एक नए एशियाई कीर्तिमान के साथ उन्होंने 400 मी में स्वर्ण पदक जीता।

आज का इतिहास

2002 – जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2004 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2005 – ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2006 – गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 – जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
2008 – भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।

27 जून को जन्मे व्यक्ति

1939 – राहुल देव बर्मन, हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार।
1964 – पी. टी. उषा – भारतीय खिलाड़ी
1922 – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार

27 जून को हुए निधन

1839 – रणजीत सिंह – ‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा।
2008 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

LIVE TV