आज का इतिहास : बिहार के निर्माता ने छोड़ दी दुनिया

आज का इतिहास आज का इतिहास में भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा के बारे में जानिए। इनका जन्म 1887 में हुआ था।  उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद के साथ चंपारण आन्दोलन में महत्वपूर्व भूमिका निभाई थी। वे आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक माने जाते हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें बिहार विभूति के रूप में जाना जाता है। वे देश के स्वाधीनता-संग्राम के महान नायकों में एक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने वाले अनुयायी थे। आज ही के दिन साल 1957 में उनका निधन हुआ था।

आज का इतिहास 

• 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
• 1994 – इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
• 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
• 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
• 2000 – दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
• 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
• 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
• 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
• 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
• 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1946- असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार
1956- ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक

5 जुलाई को हुए निधन

1877 – तोरु दत्त – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
1957 – अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।

LIVE TV