आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान कवि

आज का इतिहासरबीन्द्रनाथ ठाकुर अथवा रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861, कलकत्ता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। ये एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे। भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ रूप से पश्चिमी देशों का परिचय और पश्चिमी देशों की संस्कृति से भारत का परिचय कराने में टैगोर की बड़ी भूमिका रही तथा आमतौर पर उन्हें आधुनिक भारत का असाधारण सृजनशील कलाकार माना जाता है। भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांग्ला इन्ही की देन है। इनकी मृत्यु 7 अगस्त, 1941, कलकत्ता में हुआ था।

आज का इतिहास

7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1880 – उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।

1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।

2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।

2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।

2005 – इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0।75% बढ़ाकर 14।25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0।50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1871 – अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1904 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

1925 – एम। एस। स्वामीनाथन – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा ‘हरित क्रांति’ के अगुआ।

7 अगस्त को हुए निधन

2009 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

1976 – पी। सी। अदिचन – चौथी लोकसभा के सदस्य

7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

LIVE TV