आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान अभिनेता

आज का इतिहासराजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1942 अमृतसर में हुआ था। ये भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है। अपने रूमानी अंदाज, स्वाभाविक अभिनय और कामयाब फ़िल्मों के लंबे सिलसिले के बल पर क़रीब डेढ़ दशक तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना के रूप में हिंदी सिनेमा को पहला ऐसा सुपरस्टार मिला जिसका जादू चाहने वालों के सिर चढ़कर बोलता था। राजेश खन्ना फ़िल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ भी रहे। राजेश खन्ना ने लगभग 163 फ़िल्मों में अभिनय किया जिसमें 106 फ़िल्मों वे मुख्य नायक रहे। राजेश खन्ना को तीन बार फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला और 14 बार नामांकित हुए। इनकी मृत्यु 18 जुलाई, 2012 मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।

1973 – अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

1980 – भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।

टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1999 – विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।

2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।

2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1861 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।

1918 – नेल्सन मंडेला- नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।

1927 – मेहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक

1946 – राजेश जोशी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों।

1982 – प्रियंका चोपड़ा – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1996 – स्मृति मंधाना – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी

18 जुलाई को हुए निधन

1948 – पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।

1998 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

2016 – मुबारक बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।

LIVE TV