आज का इतिहास : देश को मिला महान कवि

आज का इतिहासकुमार विश्वास का जन्म 10 फ़रवरी (वसंत पंचमी के दिन), 1970 को पिलखुआ (ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुआ में प्राप्त की। उनके पिता डॉ. चन्द्रपाल शर्मा आर एस एस डिग्री कॉलेज (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध), पिलखुआ में प्रवक्ता रहे। उनकी माता श्रीमती रमा शर्मा गृहिणी हैं। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज से बारहवीं में उनके उत्तीर्ण होने के बाद उनके पिता उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाना चाहते थे। डॉ. कुमार विश्वास का मन मशीनों की पढाई में नहीं रमा, और उन्होंने बीच में ही वह पढाई छोड़ दी। साहित्य के क्षेत्र में आगे बढने के ख्याल से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। तत्प्श्चात उन्होंने “कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना” विषय पर पीएचडी प्राप्त किया। उनके इस शोध-कार्य को 2001 में पुरस्कृत भी किया गया।

आज का इतिहास

10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।

1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।

ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।

1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।

1989 – अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।

1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2001 – होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 – सोमालिया तट पर भारत-रुस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

10 फ़रवरी को हुए निधन

1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार

LIVE TV