आज का इतिहास : देश को मिला एक महान उपन्यासकार

आज का इतिहासमुद्राराक्षस का जन्म 21 जून, 1933, लखनऊ में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे। उनके साहित्य का अंग्रेज़ी सहित दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद हुआ है।

वे अकेले ऐसे लेखक थे, जिनके सामाजिक सरोकारों के लिए उन्हें जन संगठनों द्वारा सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया था।

कहानी, कविता, उपन्यास, आलोचना, नाटक, इतिहास, संस्कृति और समाज शास्त्रीय क्षेत्र जैसी अनेक विधाओं में ऐतिहासिक हस्तक्षेप उनके लेखन की बड़ी पहचान है। उनकी मृत्यु 13 जून, 2016 में हुई।

आज का इतिहास

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1999 – कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।

2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।

2002 – यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।

2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।

2005 – डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।

2008 – फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

21 जून को जन्मे व्यक्ति

1970 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।

1967 – यिंगलक शिनावात्रा – थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री

1927 – बी. जी. वर्गीज – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।

1912 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार

21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व संगीत दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

LIVE TV