आज का इतिहास : देश के प्रथम प्रधानमंत्री, बच्चों के चहेते “पंडित जवाहर लाल नेहरू”

भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस भी मनाया जाता है उन्हें सभी लोग चाचा नेहरू के नाम से जानते थे

नेहरू को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था, वे हमेशा बच्चों के साथ उनके बीच होते थे बच्चों के प्रति उनके इसी प्यार और स्नेह के कारण भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा

आज का इतिहास : देश के प्रथम प्रधानमंत्री, बच्चों के चहेते "पंडित जवाहर लाल नेहरू"

पंडित नेहरू हमेशा बच्चों के प्रति प्यार और उन्हें महत्व देने की बात करते थे वह कहते थे आज के बच्चे ही कल के भारत की नींव रखेंगे जैसा हम उन्हें बड़ा करेंगे वैसा ही देश का भविष्य भी होगा

बाल दिवस के दिन स्कूलों, दफ्तरों और कई संस्थानों में कई तरह के आयोजन होते हैं जिनमें बच्चे ही हिस्सा लेते हैं और अपने नाटक या कविता से चाचा नेहरू को याद करते हैं राष्ट्रीय बाल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में झंडे लेकर रैली निकालना, खेल प्रतियोगिताएं, गायन-नृत्य प्रतियोगिता और बच्चों को कई तरह के खिलौने और फल दिए जाते हैं
पंडित जवाहर लाल नेहरू एक विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार से आते थे वह पेशे से वकील पंडित मोतीलाल नेहरू और हाउस वाइफ स्वरूप रानी के चार बच्चों में सबसे बड़े पुत्र थे

जवाहर लाल नेहरू ने अपनी 16 साल तक की उम्र में अंग्रेजी की अच्छी खासी पढ़ाई कर ली थी भारत की संस्कृति को जानने के लिए उन्होंने हिंदी और संस्कृत का भी संपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया इसके बाद 1905 में नेहरू अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए उन्होंने यहां तीन साल रहकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से नेचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की उन्होनें इसके बाद लंदन में 2 साल की उच्च शिक्षा प्राप्त कर बैरिस्टर बनने के लिए क्वालिफाई किया

आज का इतिहास

14 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

सपा नेता राम गोविंद चौधरी की हालत गंभीर, चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण                          तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।

2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

ट्रक के टायरों के बीच खत्म हो गई युवती की जिंदगी

2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन। मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा                        चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।

2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
  • 1922 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
  • 1889 – जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री।

14 नवंबर को हुए निधन

  • 1967 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।
  • 2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक
  • 2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
  • 1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

14 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • बाल दिवस
  • राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
  • विश्व मधुमेह दिवस
LIVE TV