आज का इतिहास : जानें 3 नवंबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

जॉन एडम्स 1796 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये 1857 में आदेश।
कनाडा में 1869 में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
पनामा को 1903 में कोलंबिया से आजादी मिली।
तत्कालीन सोवियत संघ ने 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
वायु सेना ने 1988 में आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन 1997 में कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
भारत सरकार द्वारा 2000 में डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
अमेरिका ने 2001 में लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने 2002 में राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
पाकिस्तान और चीन के बीच 2003 में बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का जन्म 1688 में हुआ।
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म 1933 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म 1937 में हुआ।
भारतीय निशानेबाज़ मानवजीत सिंह संधू का जन्म 1976 में हुआ।

3 नवंबर को हुए निधन

तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का 1936 में निधन।
‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1947 में निधन।
केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का 1996 में निधन हुआ।

LIVE TV