आज का इतिहास : जानें 14 नवंबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं –

1681 ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा बंगाल में अलग रियासत बनने की घोषणा की गई।

1889: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ। उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है।

1922: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के द्वारा ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की गई।

1935: आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।

1948: प्रिंस चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।

1967: भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का देहांत।

1969: अपोलो-12 का प्रक्षेपण किया गया जो 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार
करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा था।

1973 : महारानी एलिजाबेध की पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फिलिप्स से शादी की थी। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का एक लौता अवसर था। जिससे इसे एतिहासिक घटना कहा जाता है।

1991: अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी करार दिया और साथ ही उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की गई थी।

2002: चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

2006 : भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी थी।

2008 : मून ईंपेक्ट प्रोब चांद की सतह पर सफल लैंड हुआ था।

2008: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत कुमार पांजा का देहांत।

2013: मशहूर बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का निधन।

LIVE TV