आज का इतिहास : जानें 10 नवंबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

10 नवंबर को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –


1.भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।
2.भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने 2008 में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
3.भारत ने 2008 में आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ने ट्राफी जीती थी।
4.सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने 2008 में अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती हुई थी।

10 नवंबर को जन्म लेन वाले व्यक्तियों के नाम –
1.मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म 1750 में हुआ था।
2.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 1848 में हुआ था।
3.राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म 1920 में हुआ था।

10 नवंबर को हुए निधन –
1.भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन 1908 में हुआ था।
2.हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 1931 में हुआ था।
3.भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 1995 में हुआ था।
4.राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 2013 में हुआ था।

LIVE TV