आज अमेठी में है चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, सभी नेताओं ने झोंकी ताकत

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें जिस सीट पर पूरे देश की निगाहें होंगी वो है- गांधी परिवार का गढ़ अमेठी। पिछली बार की तरह इस बार भी राहुल के मुकाबले में हैं भाजपा की स्मृति ईरानी।

smriti-irani

साल 2014 में राहुल करीब एक लाख वोट से ही जीत हासिल कर पाए थे। स्मृति और उनके बीच वोटों का अंतर महज 12 फीसदी रहा। शायद यही वजह है कि इस बार राहुल की मदद के लिए जहां प्रियंका ने पूरी ताकत झोंक दी है तो स्मृति ने एक तरह से अमेठी में ही डेरा डाल रखा है।

लोकसभा चुनाव के लिए इन सीटों पर कल दोबारा होगा मतदान, ईवीएम खराबी के कारण रद्द हुआ था मतदान

यहां 6 मई को मतदान होना है। आगे की तस्वीरों में देखिए, प्रचार के आखिरी दिन कैसे दोनों पक्षों ने झोंक दी पूरी ताकत।

प्रियंका गांधी बीते कई दिनों से रायबरेली और अमेठी में मां और भाई के लिए मोर्चा संभाल रही हैं। प्रचार के आखिरी दिन भी प्रियंका अमेठी में घूम-घूमकर लोगों से संपर्क में लगी रहीं। इस दौरान प्रियंका ने लगातार राहुल की विरोधी स्मृति ईरानी पर भी हमला किया।

LIVE TV