
आगरा। एक ओर जहां मोदी सरकार जनता के हित में काम करने की बात कर रहे हैं। वहीं नोटबंदी से परेशान एक वृद्ध के साथ बीजेपी नेताओं का अमानवीय व्यवहार दिखाई दिया। अपनी उब्लाब्धियों को गिनाने के लिए ताज नगरी आगरा में भाजपा रैली आयोजित की गयी। जनता के लिए कुछ कर गुजरने की बाते की जा रही थीं। उसी रैली में हाथ में प्लास्टर बांधे वृद्ध के साथ ऐसा सुलूक उनके असल चेहरे को सामने ला रहा है।
आगरा में भाजपा रैली
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज ताजनगरी आगरा में विकास कार्यों का बड़ा तोहफे देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए जीआईसी मैदान पर पंडाल सजाया गया है। यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
ऐसे में एक व्रद्ध पंडाल में पहुंचा जिसके एक हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था। नोटबंदी के बाद ये यह व्रद्ध अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं है।
इसलिए भाजपा के कार्यक्रम इस व्रद्ध ने बड़ी उम्मीदें कर रखी थीं कि शायद भाजपाइयों का उसकी हालत पर दिल पसीज जाए।
लेकिन इस पर किसी को रहम नहीं आया। ये व्रद्ध सबसे पहले भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में सीकरी विधानसभा से विधयाक प्रत्याशी के प्रमुख दावेदार माने जा रहे चौधरी उधयभान सिंह के पास पहुंचा। नेताजी ने हमदर्दी जताने के बजाय दुत्कार दिया।
इसके बाद उसने कई नेताओं के पैरों में गिरकर इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी को भी उस पर रहम नहीं आया।
भाजपा के पदाधिकारियों ने न केवल उस वृद्ध को धुतकारा बल्कि पुलिस को बुलाकर उसे पंडाल से बाहर निकलवा दिया।
देखें वीडियो :-
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Rctm_I75hb8]




