आगरा के खेरागढ़ में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से हुई 2 लोगों की मौत
आगरा जनपद के खेरागढ़ कस्बे से बड़ा हादसा सामने आया। यहां नगला उदैया मार्ग पर स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की छत देर रात गिर गई। छत गिरने के बाद उसके नीचे मौजूद परिवार के लोग मलबे में दब गई। इस बीच घायलों और आसपास के लोगों की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी मौक पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की शुरुआत हुई।

हादसे में सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, आरुष (5), पुनीत (17) समेत तीन लोग घायल हो गए। इस सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर आरुष और पुनीत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला सुरभि का इलाज अस्पताल में जारी है। घर के ही दो बच्चों की मौत होने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि उन्हें लोगों के आवाज सुनकर हादसे के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। वहीं इस हादसे को लेकर प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।