सामने आई प्रियंका के आईफा 2017 में शामिल न होने की वजह

आईफामुंबई : आईफा 2017 के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. इस फंक्शन में सभी सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो इस ग्रैंड फंक्शन में शामिल नहीं हुए. इस लिस्ट में बॉलीवुड की जंगली बिल्ली का नाम भी है. प्रियंका चोपड़ा के आईफा में न आने के कई कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन इसकी वजह जानकर हैरानगी लाजमी है.

प्रियंका अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग न्यूयॉर्क में कर रही थी. जब पूरा बॉलीवुड न्यूयॉर्क में एंट्री कर रहा था तभी प्रियंका मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं.

यह भी पढ़ें : कैंसर से जूझ रहा जॉली एलएलबी-2 का ये एक्टर, मांगी मदद

दरअसल आईफा को होस्ट करने के लिए प्रियंका को अप्रोच किया गया था, जिसके लिए उन्होंने मोटी फीस मांगी. इवेंट के ऑर्गनाईजर्स प्रियंका की फीस अफोर्ड नहीं कर पाए और प्रियंका आईफा में शामिल नहीं हुईं.

जब प्रियंका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया “मुझे चीजों को सामान्य तरीके से करने की आदत नहीं है. मै चीजों को अलग ढंग से करती हूं. नार्मल बोरिंग है.”

प्रियंका के अलावा भी कई स्टार्स हैं जो आईफा अवार्ड्स 2017 में शामिल नहीं हुए. इसमें प्रियंका के अलावा शाहरुख खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, करीना कपूर का नाम शामिल हैं.

 

LIVE TV