आईजी जोन आगरा ने किया जनपद मैनपुरी का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

रिपोर्ट- नफ़ीस अली

मैनपुरी- उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार बढ़ते अपराधों को नियंत्रण पाने के लिए आईजी जोन आगरा सतीश गणेश ने जनपद मैनपुरी में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वे जनपद मैनपुरी में 2 दिन रूके उन्होंने थाना घिरोर थाना करहल के अलावा पुलिस लाइन में बने सभागार शस्त्र ग्रहण का भी निरीक्षण किया वही पीड़ित जनता से भी रूबरू हुए उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

इसके उपरांत वे मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने बताया की पिछले वर्षों से इस वर्ष अपराधों में गिरावट आई है जनपद मैनपुरी की पुलिस सक्रियता शिकार कर रही है आगे आने वाले दिनों में पुलिस लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी।

पर्व से पहले परिवाहन विभाग ने पूरी की तैयारी, ये अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

उन्होंने मैनपुरी में देना एसपी अजय शंकर राय को निर्देशित किया कि कि पुलिस का जो आचरण है उसमें और सुधार लाने का काम करें और जो विवेचना कर रहे हैं उनको बुलाकर उनकी पाठशाला कराई जाए वही साइबर कैफे द्वारा हो रहे अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए उसकी भी एक पाठशाला चलाई जाए जिससे साइबर क्राइम रुक सके उन्होंने कहा मैंने जनपद मैनपुरी में तारीख पर आया करेंगे।

LIVE TV