जानिए आइस क्रीम रेसिपी बनाने की विधि

आइस क्रीम एक ऐसी चीज़ है जिसे बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते है। जैसे जैसे गर्मी का सीजन पास आता रहेगा आइस क्रीम खाने का मज़ा और क्रेज उतना ही बढेगा। आइस  क्रीम एक ऐसी डिश है जिसे खाने से कभी कोई ना नही करता।

जानिए आइस क्रीम रेसिपी बनाने की विधि

स्वाद- आइस क्रीम का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है। आप जिस फ्लेवर की आइस क्रीम खाएंगे आपको वही स्वाद आपकी आइस क्रीम में आएगा।

प्रसिद्ध- आइस क्रीम हर जगह प्रसिद्ध है। कोई भी शहर हो या देश आपको आइस क्रीम खाने वालो की संख्या हर जगह मिलेगी। इसे खाने से कोई भी ना नही करता।

विशेषता- अगर आप बाजार की कलर और एस्सेंस से मिली हुई आइस क्रीम नही खाना चाहते तो अपने घर पर ही शुद्ध और बिना मिलावट की आइस क्रीम बना सकते है।

आज ही के दिन हुआ था आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का खात्मा, लेकिन इन नेताओं ने..

आइस क्रीम बाजार से लाकर खाने से अच्छा है खुद घर पर ही बिना मिलावट की आइस क्रीम बनाए और बिना किसी डर के जमकर खाए। बाजार वाली आइस क्रीम में मिलावट का और कई अन्य डर भी होते है पर घर की बनी आइस क्रीम में ऐसा कुछ नही होता। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी सहायता से आप यम्मी आइस क्रीम बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करके आप लाजवाब और लजीज आइस क्रीम बनाकर सबको खुश करे।

आइस क्रीम बनने का समय

आइस क्रीम को बनाने में 4-5  घण्टे का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 15 मिनट का समय लगता है।

सदस्यो के अनुसार

ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह आइस क्रीम 2 सदस्यो के लिए काफी है।

आइस क्रीम रेसिपी बनाने की विधि |

आइस क्रीम को आप अपने स्वाद के अनुसार किसी भी फ्लेवर में बना सकते है। घर पर आइस क्रेम बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है की आइस क्रीम खाने की कोई लिमिट नही होती आप जी भरकर आइस क्रीम खा सकते है। और दूसरा घर पर बनी होने के कारण इसमें कोई मिलावट नही होगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

समाग्री

  • 1 कप दूध
  • 1 कप मलाई
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 केला
  • 2 टी स्पून चॉकलेट
  • 1/2 निम्बू

 आइस क्रीम रेसिपी

  • आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले केले को काट कर रख ले। अब एक नॉन स्टिक पैन ले उसे गैस पर रखे और उसमे कटा हुआ केला डाल दे ताकि केला पक जाए।
  • अब इसमें चीनी डाले, केला और चीनी को अच्छे से आपस में मिला दे ताकि केला और चीनी दोनों ही घुल जाए।
  • इस मिश्रण को तब तक मिलते रहे जब तक केला अच्छे से मेश ना हो जाए। जब यह पूरा मिश्रण घुल जाए तो गैस बंद करदे और इसे एक बर्तन में निकाल ले।

जानें सुबह का नाश्ता ,दिन का सबसे आवश्यक भोजन क्यों है?

  • जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसमें क्रीम डाले और अच्छे से फेटे। इससे क्रीम केले और चीनी के मिश्रण में मिल जाएगी।
  • इतना करने के बाद जब सब मिक्स हो जाए तो इसमें निम्बू का रस, चॉक्लेट और दूध मिलाए।
  • सारे मिश्रण को अच्छी तरह से फेट ले और बारीक़ करले। इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दे।
  • थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे निकाले एक बार दोबारा फेटे ताकि कोई बबल या कुछ ना रह गया हो। इस मिश्रण को किसी बर्तन में ढक कर फ्रीजर में रख दे।
  • 4-5 घन्टे के बाद इसे बाहर निकाले आपकी ठंडी ठंडी स्वादिष्ट आइस क्रीम तैयार है।

LIVE TV