जानें सुबह का नाश्ता ,दिन का सबसे आवश्यक भोजन क्यों है?

आठ से नौ घंटे की नींद पूरी होने के बाद, एक तरह से अच्छे लंबे समय का उपवास हो जाता है, हमारी उर्जा को बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत आवश्यक है| सुबह का नाश्ता,बड़ों के लिए ही नही, बच्चो के लिए भी बहुत ज़रूरी है| इसके पीछे .

जानें सुबह का नाश्ता ,दिन का सबसे आवश्यक भोजन क्यों है?

क्या कारण है की सुबह का नाश्ता बच्चो को रोज़ क्यो करना चाहिए| यहा पर कुछ बिंदु पर नज़र डालते हैं|

बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब वेज नूडल्स जानें इसे बनाने की रेसिपी

– एक अध्यन मे बताया गया है की रोज़ नाश्ता करने से ,बच्चो का शरीर का भार स्वस्थ बनाए रखने मे मदद करता है| अगर बच्चा अपने दिन की शुरूवात स्वस्थ नाश्ता करने से करता है तो वे हाइ कलॉरिक स्नॅक्स का सेवन कम से कम करते है|
– अच्छा संतुलित नाश्ता करने से, शरीर के लिए ज़रूरी तत्व जैसे की फाइबर, विटमिन्स और मिनिरल्स प्राप्त होते है , इनके इलावा
आइरन एवं विटामिन सी भी| ये पोशक तत्व एक संतुलित आहार मे बहुत ज़रूरी है|असल मे, एक अच्छा संतुलित नाश्ता पूरे दिन में एक चौथाई से एक तिहाई उर्जा एवं पोशक तत्व प्रदान करता है|
– जो बच्चें रोज़ नाश्ता करते हैं , उनका शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है, उनका लंबे समय तक ध्यान बना रहता है,उनकी स्कूल मे उपस्थिति बेहतर होती है और उनकी अतिसक्रियता कम होती है|
– नाश्ता नही करने से बच्चा थका हुआ महसूस करता है और चिड़चिड़ा भी हो जाता है| नाश्ता करने से बच्चा उर्जावान रहता है और क्लास में अच्छी तरह ध्यानकेंद्रित करने मे मदद करता है|

आज ही के दिन हुआ था आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन का खात्मा, लेकिन इन नेताओं ने..

एक स्वस्थ ह्रदय और दिमाग़ अच्छा नाश्ता करने से काम शुरू करते हैं| ध्यान रखें, बच्चें के नाश्ते मे तीन मौलिक भोजन समूह होना चाहिए, अगर कहे तो ये उर्जा देने प्रदान करने वाले, शरीर को विकसित करने वाले व बनाने वाले और सुरक्षा प्रदान करने वाले होने चाहिए| जिसमे अनाज, दालें सूखे मेवे ,दूध और दूध से बनी चीज़े,माँस या अंडा, सब्ज़ी और फल शामिल हों|

सुनिश्चित करें की आपका पूरा परिवार रोज़ भरपूर मात्रा मे संतुलित नाश्ता करें|

LIVE TV