अस्पताल में भर्ती सौरव गांगुली के लिए दुआ कर रहे फैंस, इस सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कला से किया सभी को भावुक, देखें वीडियो

बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को बीत दिन हल्का दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है। सौरव गांगली अपना इलाज वुडलैंड्स अस्पताल में करवा रहे हैं। बता दें कि जैसे ही सौरव गांगुली को दिल के दैरे की खबर उनके फैंस ने सुनी वैसे ही वे लोग उनके लिए दुआ करने लगे।

इसी बीच उनकी बिगड़ी सेहत को सही करने की प्रार्थना के साथ सुदर्शन पटनायक ने पूरी बीच पर सौरव गांगुली की सैंड आर्ट बनाई। रेत पर गांगुली की खूबसूरत तस्वीर को देख उनके फैंस काफी भावुक हुए। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को अपने वर्कआउट के दौरान उनके सीने में हल्की दर्द हुई और फिर शनिवार की शाम को यह दर्द जब फिर से हुआ तो उनके परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

यदि बात करें सौरव गांगुली का इलाज करने वाले डॉक्टरों की तो उन्होंने बताया कि गांगुली के तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया है। साथ ही बताया कि इन 3 धमनियों में से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक है। इसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने इसी की सर्जरी की जिसके बाद अब हालत में कुछ सुधार देखा जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गांगुली के परिवार में IHD ØE इस्केमिक हृदय रोग का इतिहास रहा है। यानी की यह घटना जेनेटिक कारण वश हुई है।

LIVE TV