अवैध संबंध के शक ने युवक को बना दिया राक्षस, दोस्त का गला काटकर पी लिया खून

कर्नाटक: पत्नी के दूसरे शख्स से अवैध संबंध के शक में युवक ने दोस्त के साथ रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम दिया। गुस्साए युवक ने अपेन ही दोस्त का गला काट दिया। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने दोस्त का खून पी लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई है। यहां विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश पत्नी के साथ अवैध संबंध में है। जिसके बाद उसने मारेश को घर बुलाया और यहां दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई। गिस्से में विजय ने मारेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से विजय मारेश का गला काट रहा है। इसके बाद उसने दोस्त को पकड़कर उसका खून भी पिया।

LIVE TV