सपा के खिलाफ भाजपा का नया ‘ईमेल वॉर’

लखनऊ। मथुरा हिंसा में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए नया फैसला लिया है। प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने ईमेल आईडी जारी की है। इस आईडी पर अवैध कब्जे से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी साझा की जा सकती है। इसी आधार पर भाजपा अवैध कब्जे के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

अवैध कब्जे

अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान

मथुरा के जवाहरबाग पर कब्जेधारियों के खिलाफ चले अभियान में यूपी पुलिस के दो अफसर शहीद हुए थे। इस मुद्दे पर सूबे की राजनीति अभी तक गर्माई हुई है। इसेे देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। हालांकि पार्टी ने इसकी कोशिशें एक महीने पहले ही शुरू कर दी थीं।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ईमेल आईडी kabja.hatao@bjp.org जारी करते हुए कहा कि प्रदेश मेंं जहां भी अवैध कब्‍जे हो रहे हैं, उसकी सूचना हमें दीजिए। इसके खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कई नेता अवैध कब्जे के जिम्मेदार हैं। लेकिन अब भाजपा इनकी पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश में गरीबों के हक के लिए लड़ रही है। यह ईमेल आईडी यूपी सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार साबित होगी।

LIVE TV