अरब सागर में बन सकता है साल का पहला चक्रवाती तूफान, नाम होगा तौकते

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। इसके गवाह लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात बन सकते हैं।

आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों में पूर्वी मध्य अरब सागर पर चक्रवात बनने की भविष्यवाणी की गयी है। इसके बनने के बाद इसका नाम तौकते रखा जाएगा। इसका अर्थ होता है अत्यधिक आवाज वाली छिपकली। यह नाम म्यामांर ने दिया है। वहीं इसकी वजह से 14 से 16 मई के बीच केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

LIVE TV