अयोध्या में श्रीराम नहीं इस भगवान की प्रतिमा का हुआ अनावरण

रिपोर्ट- राजेंद्र सोनी

अयोध्या। अयोध्या में आज बौद्ध धर्मावलम्बियों का जमावड़ा हुआ। अवसर था शिक्षिका और समाजसेवी सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव समारोह और बुद्ध विहार के स्थापना दिवस पर भगवान बुद्ध की मूर्ति के अनावरण के समारोह में देश-विदेश के जाने-माने बौद्ध धर्म गुरु और विचारक शामिल हुए।

प्रतिमा का अनावरण सारनाथ के प्रसिद्ध धर्मगुरु भंते स्वरूपानंद महाथेरा ने बौद्ध रीति-रिवाज से धार्मिक जयघोषों के बीच किया। अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा क्षेत्र के अंतर्गत भीखी का पुरवा में स्थित बुद्ध विहार में उन्होंने कहा कि विश्व शान्ति के लिए आज भी भगवान बुद्ध के दिए गए विचार प्रासंगिक हैं।

BMW ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, CCTV में केद हुई दर्दनाक तस्वीर

बुद्ध ने समता,स्वतंत्रता,न्याय और बंधुता की बात की है,साथ ही शील समाज की बात की है,इसीलिये जहां बुद्ध हैं,वहां युद्ध नहीं आता है और कर्म की प्रधानता देते हुए लोक कल्याण का सन्देश दिया है,जिसे हम ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

LIVE TV