अयोध्या फैसले का लोगों ने किया स्वागत. मौलाना इफ्तेखार अहमद ने कही ये बात

Riport- UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले में देर रात से ही अयोध्या फैसला आने का इंतजार जनपद वासी कर रहे थे। आखिरकार जब फैसला आया तो उसका सभी वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरी तरह से मुश्तैद है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारी जनता से फैसले का स्वागत कर शांति व्यवस्था कायम रखने का अपील कर रहे है।

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर शनिवार सुबह आखिर कार लंबे समय बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। जिसका जनपद के सभी वर्गो ने गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए स्वागत किया। इस फैसले के मद्देनजर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने एहतियातन नगर क्षेत्र में वाहन मार्च निकाल कर जायजा लिया। साथ ही जनता से शांति व्यवस्था करने की अपील किया।

इस फैसले पर शाही कटरा मस्जिद के मौलाना इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इसका सभी लोग सम्मान कर रहे है। हमारे द्वारा पहले से ही कहा जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट देश की सबसे बङी अदालत है। इसके द्वारा किये गये फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए।

अयोध्या फैसलाः राजधानी में डीएम और एसएसपी स्वयं पहुंचे इलाकों का जायजा लेने

इस फैसले के साथ ही सियासत को खत्म किया जाना चाहिए। वही शहर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामलें पर जो फैसला आया है। उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। देश की पूर्ण जनता के लिए संविधान सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी के लिए मान्य है। सभी लोगो का दायित्व है कि वह फैसला का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की मदद करे।

LIVE TV