
मुंबई। बॉलीवुड ने मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर आज कल अपने अफेयर को लेकर सुखियों में हैं, लेकिन ऐसा क्या हो गया है कि वो अपना मुहं छिपायें घूम रहे है।
दरअसल अर्जुन कपूर सोमवार देर रात फ़िल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के घर पहुंचे थे। जब अर्जुन उनसे मिलकर बाहर निकले तो वो कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। आप देख सकते हैं उन्होंने लाल रंग के जैकेट से अपने आपको अच्छी तरह से ढका हुआ है।
बार्सिलोना की ओर अधिक प्रतिबद्ध हों डेम्बले : सुआरेज
जैकेट के नीचे टोपी, चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाये अर्जुन कपूर को पहली नज़र में पहचानना मुश्किल हो रहा है। बहुत ध्यान से देखने पर यह समझ आ जाता है कि ये अर्जुन कपूर ही हैं और हमारे फोटोग्राफर्स उनकी गाड़ी को भी बखूबी पहचानते हैं!
अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्ख़ियों में हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी वो हेडलाइन में रहते हैं। अर्जुन मलाइका के साथ अक्सर कहीं न कहीं नज़र आते रहते हैं। लेकिन, इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर जिस अंदाज़ में दिख रहे हैं, ऐसा इससे पहले उन्हें कभी नहीं देखा गया है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि फ़िल्मस्टार्स ख़बरों में रहने के लिए कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं। कहीं इसलिए तो अर्जुन कपूर ने इस तरह का गेटअप धारण नहीं किया है?
https://www.youtube.com/watch?v=oDT3aScJOnU
अर्जुन कपूर को हाल ही में आप सबने परिणीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में देखा है। यह फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी। अर्जुन की आने वाली फ़िल्मों में ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ और ‘पानीपत’ जैसी फ़िल्में हैं। आप देख सकते हैं कार में बैठने के बाद भी अर्जुन कपूर अपने सिर को नीचे झुकाए बैठे हैं, ज़ाहिर है वो नहीं चाहते कि उनका चेहरा कैमरे में कैद हो!