
अमरीका की कुछ निजी कंपनियां आम लोगों को अंतरिक्ष का अनुभव दिलाने की कोशिश में जुटी हैं। अमरीका के टेक्सस की कंपनी Orion Span का दावा है कि वह स्पेस का पहला लग्जरी होटेल बना रही है।
बताया जा रहा है कि यह होटल 2021 में लॉन्च होगा और 2022 तक आम लोगों के लिए खुल जाएगा। एक अंग्रेजी मीडिया के अनुसार, इस होटल का नाम Aurora Station रखा जाएगा।
इस होटल में रहने वाले को खासा पैसा देना होगा। इस होटल में रहने के लिए दो क्रू मेंबर और चार यात्रियों के लिए जगह होगी।
इस होटल की यात्रा में लगभग 12 दिन का समय लग जाएगा। कंपनी का दावा है कि लोगों ने अभी से उनकी वेबसाइट पर बुकिंग शुरू भी कर दी है।
कंपनी का दावा है कि यहां रुकने वाले व्यक्ति को हर 24 घंटे में लगभग 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलेगा।
बता दें कि करीब दो साल पहले रूस ने भी ऐसा ही एक होटल बनाने की ठानी थी। खबरों के अनुसार, रूसी स्पेस एजेंसी रोसकॉसमस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी ISS पर एक लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में था।
Aurora Station के संस्थापक और सीईओ फ्रेंक बंजर का कहना है कि हमारा मकसद अंतरिक्ष को एक आम इंसान की पहुंच में लाना है।
श्रीकृष्ण ने यहाँ बोया था ऐसा पेड़, जिसमें लगते हैं अनमोल मोती…आप भी जान लें पूरी खबर…
Orion Span की वेबसाइट में जानकारी दी गई है कि इस होटल में रहने वाले को पूरी यात्रा पर 9.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 67 करोड़ रुपए खर्च होंगे यानी हर रात के लगभग 5 करोड़।
बता दें कि, अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने के लिए कुछ नियम और कानून होते हैं जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए।
इसी वजह से इस स्पेस होटल में जाने के पहले यात्रियों को बाकायदा 2 साल की ट्रेनिंग से गुजरना होगा।