अब बाहर का खाना जाएंगे भूल जब मुंह में लगेगा सैंडविच आइसक्रीम का टेस्ट

आइसक्रीम खाना तो हर किसी को पसंद होता है। इसके शौकीन लोग अक्‍सर आइसक्रीम पार्लर जाने की जगह घर में ही आइसक्रीम बनाकर खाना पसंद करते हैं। फ्लेवर्ड और सिंपल आइसक्रीम तो हर कोई बना लेता है लेकिन हम आपको मार्केट की तरह सैंडविच आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। आमतौर पर सैंडविच आइसक्रीम जैसी चीजें बाहर जाकर खानी पड़ती हैं। आज हम आपको इसे आसानी से घर में बनाना बताएंगे।

सैंडविच आइसक्रीम

सैंडविच आइसक्रीम

सामाग्री

  • केला –4
  • स्ट्रॉबेरी– 5
  • सूखा नारियल- 1/2 छोटी कटोरी (घिसा हुआ)
  • चॉकलेट आइसक्रीम – 5 चम्मच
  • स्ट्रॉबेरी सीरप – 2 बूंद
  • मीठा खोया – 50 ग्राम

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबियत ख़राब , लखनऊ के SGPGI में हुए भर्ती…

सैंडविच आइसक्रीम बनाने की विधि- 

  • केले को छील कर काट लें। उसके बाद उसे एक चौकोर बर्तन में फॉयल पेपर से कवर करके 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसी तरह स्ट्राबेरी को भी काटकर एक बर्तन में रख दें।
  • एक कटोरे में नारियल, मीठा खोया, स्ट्रॉबेरी सीरप की 2 बूंद को चम्मच से मिलाए लेकिन ज्यादा न मिलाएं। वह चिकना व स्मूद पदार्थ न बन जाए। यह मिक्सचर ब्रेड के टूटे हुए टुकड़े की तरह होना चाहिए।
  • इस घोल को 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। अब सैंडविच के लिए एक लेयर तैयार है।
  • अब फ्रिज में रखे हुए केले को निकालकर ग्राइंडर में पीस ले। उसके बाद केले के पल्प को एक बरतन में निकाल ले और उसमे चॉकलेट आइसक्रीम को मिला दें।
  • केले के मिक्चर में कटी हुई स्ट्रॉबेरी मिला दें।
  • अब इसे भी 2 घण्टे के लिए फ़्रीज़र में रख दें।
  • फ्रीज़र से 2 घंटे बाद नारियल मिक्सचर और केले के मिक्सचर दोनों के बर्तन को निकल ले।
  • अब एक प्लेट में एक लेयर केले के मिक्सचर की और एक लेयर नारियल मिक्सचर की काट कार रखें।
  • अब इसे सैंडविच के तरह तिकोना काटकर सर्व करें।

 

LIVE TV