अब किसी का बर्थडे भूलने की टेंशन खत्म, खुद ही रात 12 बजे पहुंच जाएगा मैसेज, जानिए कैसे

अक्सर हमें किसी खास का बर्थ डे या फिर शादी की सालगिरह की तारीख याद नहीं रहती। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऐसी स्थिति में एक आपकी मदद सकेगी। इस ऐप की मदद से रात 12 बजे WhatsApp खुद आपके दोस्तों या किसी अन्य को मैसेज भेज देगा। आइए जानते हैं कैसे…

Happy Birthday!!!! – Coundon Primary School

हम जिस ऐप की बात कर रहे हैं वह SKEDit है। जिसे आप WhatsApp से जोड़ सकते हैं और इससे आपके खास को ऑटोमेटिक मैसेज सेंड हो जाएगा। लेकिन, इसके लिए आपको Google Play Store पर जाकर SKEDit डाउनलोड करना होगा। SKEDit को ओपन करने के बाद आपको सबसे पहले इसमें sign up करना होगा। sign up करने के बाद मेन मैन्यू में से WhatsApp पर टैप करना होगा। इसके बाद कुछ परमिशन देना होता होगा। फिर Enable Accessibility पर क्लिक करना होगा। फिर SKEDit पर जाकर toggle को ऑन कर दें। इसके बैद आपको Allow पर टैप करना होगा।

SKEDit Scheduling App | Schedule WhatsApp Messages & More to send later at  the best time

इसके बाद ऐप में वापस जाएं, जहां पर आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे। नीचे अब आपको फाइनल toggle दिखेगा। यहां आपको Ask Me Before Sending का ऑप्शन दिखेगा। इसे ऑन करके शेड्यूल करते हैं, तो मैसेज भेजने से पहले आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद ही यह मैसेज भेजा जाएगा। इसे ऑफ करते हैं, तो बिना नोटिफिकेशन भेजे यह मैसेज भेजा दिया जाएगा।

LIVE TV