
चॉकलेट बच्चो को बहुत ही पसंद आता है | और मार्किट में भी चॉकलेट इतना माहीः आने लगा है | कम कम अगर आप ३० रुपये का भी चॉकलेट लेट है तो इतना छोटा पैकेट देता है | ऐसे में अगर आप घर पे चॉकलेट बनाना सिख ले तो सोचिये आपका कितना सारा पैसा बच जायेगा | और आप अपने मन पसंद की चॉकलेट्स भी बना सकती है | बादाम वाले चॉकलेट, काजू वाले, नारियल वाले या जो भी आपका मन करेगा | यहाँ पे मैं आज सिंपल सा चॉकलेट बनाना बताई हु | और इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है | इसे आप १० मिनट के अंडर बना सकते है, बस इसे चिल होने के लिए आपको इसे थोड़ी देर फ्रिज में रखना पड़ता है, तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनते है।
चॉकलेट
सामग्री:-
नारियल का तेल/कोको बटर: 3/4 कप
चीनी पाउडर: 1 कप
कोको पाउडर: 3/4 कप
दूध पाउडर: 1/3 कप
वनीला एसेन्स: 1 चम्मच
इस चमत्कारी मंदिर की मूर्तियों की आँखों से निकलता है खून, वजह जानकर उड़ जायेंगे आपके होश..
बनाने की विधि:-
सबसे पहले गैस पे कोई बड़ा सा बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे |
पानी गरम होने के बाद उसके ऊपर एक बड़ा सा कटोरा रख दे और उसमे नारियल का तेल डालें |
फिर उसमे चीनी को डाल दे |
फिर उसमे कोको पाउडर और दूध पाउडर को डाल दे |
और उसके बाद उसमे वनीला एसेन्स डाल दे |
फिर उसे अच्छे से मिला ले |
अच्छे से मिलने के बाद वो पूरा स्मूद और सिल्की दिखने लगेगा |
फिर आपको जो भी डिजाइन पसंद है उसके सिलिकॉन मोल्ड में मिक्सचर भर दे ।
Valentine day: इस वेलेंटाइन डे अपने प्रेम को खुश करने के लिए चावल के पानी से पाएं बेमिसाल खूबसूरती
फिर उसे हल्का हिला दे ताकि उसके अंडर से गैस निकल जाये और वो सेट जो जाये |
फिर उसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |
फिर उसे फ्रिज से निकले और चॉकलेट को निचे वाले भाग से हल्का दबाते हुए निकल ले |
फिर उसे प्लेट में मिकल ले और उसके ऊपर हल्का चीनी सा पाउडर डाल कर उसे सजा दे |
और यहाँ पे हमारी चॉकलेट बनाकर बिलकुल तैयार है |
सुझाव:-
अगर आपके पास नारियल का तेल नहीं है तो आप कोको बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
मिक्सचर बनाने के लिए बड़ा कटोरे का इस्तेमाल करे | मिक्सचर के अंडर पानी बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए |
चॉकलेट को मोल्ड से अच्छे से निकाले |