अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारी ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट-सैय्यद अबू तलहा

लखनऊ:– यूपीपीसीएल कर्मचारियों के लगातार प्रदर्शन के बाद अप जल निगम के कर्मचारी ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है शाहनजफ मार्ग पर स्थित जल निगम के मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में जल निगम के कर्मचारी 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन ना मिलने मृतक आश्रित नियुक्ति पर अवैध रोक लगाने सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन।

वहीं मजदूर संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मंडल के सदस्य रामसनेही यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेयजल सीवरेज की व्यवस्था व सातवां वेतनमान लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 3 माह बीत जाने के बाद भी कोई समाधान ना होने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन आदेश निर्गत करने में टालमटोल से आक्रोशित सेवानिवृत्त कर्मचारियों मृतक कर्मचारियों की विधावायें और परिजन प्रदेश व्यापी धरना दे रहे हैं।

डेंगू का कहर! स्वास्थ्य विभाग ने थानों में लगाया कैंप, पुलिसकर्मियों की जांच…

धरने की अध्यक्षता करते हुए हयात सिंह राव ने कहा कि जल निगम प्रशासन से कई दौर की वार्ताओं के बाद भी आश्रित नियुक्ति को अघोषित रूप से रोक लगा दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगे नहीं पूरी होती है तो वह आगे विधानसभा का घेराव करेंगे और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।।

LIVE TV