अनिता हंसनदानी और रोहित रेड्डी ने साझा की नन्हे राजकुमार की तस्वीरे

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अनीता के मां बनने की खुशखबरी उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी। जिसके बाद से अब फैंस इनके बेटे को देखने के लिए बेताब थे। जिसके बाद रोहित रेड्डी ने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की है।

अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में रोहित रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए रोहित ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। तस्वीर में बच्चे का हाथ दिख रहा है जो रोहित की उंगली को पकड़े हुए है। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली है। इसके साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा, ‘ओह ब्वॉय’।

मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

LIVE TV