अध्यक्ष बनने पर बदले पशुपति पारस के सुर, भतीजे चिराग को सिखाया राजनीति का पाठ

लोक जनशक्ति पार्टी अब दो गुटों में बटती हुई नजर आ रही है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पशुपति कुमार पारस के सुर पहले से बदले दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिन यानी गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसी बीच पारस ने अपने भतीजे पर जमकर तंज कसा।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद चाचा पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान को राजनीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि राजनीति पूरी तरह से प्रजातंत्र पर निर्भर करती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा? आपको बता दें कि अध्यक्ष बनने के बाद पशुपति पारस पांचों सांसदों और अन्य नेताओं के साथ पटना के लोजपा कार्यालय पहुंचे।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी सैंपी गई है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी और जनता का विश्वास कभी नहीं टूटेगा। अपने बयान के आखिर में उन्होंने अपने बड़े भाई रामविलास पासवान का भी जिक्र किया। पारस ने कहा कि मेरे बड़े भाई का सपना था कि समाज में गिरे तबके के लोगों के जीवनयापन में बदलाव लाना है,  बड़े भाई का सपना पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। 

LIVE TV