अब ग्लैमरस लुक से तड़का लगाने को हैं तैयार अदा

अदा खानमुंबई| वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन 2’ में शेषा की भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस अदा खान ‘एंड इट्स दिवाली’ नामक खास आगामी प्रकरण में अभिनेत्री जयती भाटिया की बहू के रूप में दिखाई देंगी।

अदा ने बताया, “इस दिवाली मैं जयती भाटिया की ग्लैमरस ‘बहू’ के रूप में नजर आऊंगी। जयती के साथ काम करना मजेदार है। मैं इसमें वेस्टर्न लाल रंग की ड्रेस में दिखाई दूंगी।”

यह भी पढ़ें; अरे! ये क्या.. शो शुरू होते ही टल्ली हो गईं प्रियंका

अदा खान का किरदार

इसमें अदा और जयती ऐसी महिलाओं की भूमिका में हैं, जो पैसों के लिए पागल हैं।

यह भी पढ़ें; काले रंग से फैला रही उम्मीदों का उजाला ये ‘ब्लैक ब्यूटी’
इसमें नीलू वाघेला, काम्या पंजाबी, अयूब खान और शिखा सिंह जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।

‘एंड इट्स दिवाली’ का प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। इसमें टेलीविजन उद्योग के कई बड़े चेहरे साथ नजर आएंगे।

शो में मॉनी रॉय सहित रिताशा राठौर, प्रिंस नरूला, क्रिस्टल डीसूजा, करण वी ग्रोवर, आशा नेगी, रित्विक धन्जनी, कृतिका सेंगर, अदिति शर्मा, विशाल वशिष्ठ, करणवीर बोहरा, कारन ठक्कर, आमिर अली, संजीदा शेख और माही विज जैसे सितारे भी दिखेंगे।

LIVE TV