अगवा की गयी दुबई की राजकुमारी लतीफा का हस्तलिखित पत्र आया सामने, लगाई यह गुहार

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मखदूम की बेटी प्रिंसेस लतीफा एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिता की कैद में रहने के दौरान बनाई गयी वीडियो और हस्तलिखित पत्र के सामने आने के बाद से वह लगातार अंतरराष्ट्रीय जगत में छाई हुई हैं। वहीं इस हस्तलिखित पत्र में प्रिंसेस लतीफा की ओर से ब्रिटेन पुलिस से यह अपील की गयी है कि उनकी बड़ी बहन प्रिंसेस शमसा के अगवा होने के बाद मामले की जांच शुरु करें।

आपको बता दें कि प्रिंसेस शमसा तकरीबन 20 साल पहले ब्रिटेन की राजधानी लंदन के कैम्ब्रिज स्ट्रीट से अगवा की गयी थीं। वहीं शहजादी लतीफा को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर 2018 में उस दौरान देखा गया था जब उन्होंने अपनी अलग दुनिया बसाने के इरादे से शाही खानदान से दूर भागने की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान वह पकड़ ली गयी थीं। इसके बाद वह लगातार अपने परिवार के साथ दुबई में ही रह रही थीं।

LIVE TV