अगर ब्रिटेन की सड़कों पर थूका पान तो देना होगा लाखों का जुर्माना

नई दिल्ली : भारतीयों को पान खाना बेहद पंसद होता हैं। लेकिन यदि आप भारत में रहते हैं तो सड़कों पर पान की पीक थूकते हुए आपको कई लोग स्वाभाविक तौर पर दिख जाएंगे। जहां विदेशों में भी आपको भारतीय समुदाय के लोग पान खाते हुए दिख जाएंगे। मगर विदेश में कहीं पर भी पान की पीक थूकने की इजाजत नहीं हैं।

 

PAAN
बता दें की इसी बीच ब्रिटेन के लिसेस्टर में रहने वाले भारतीयों के पुलिस ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, यहां पान की पीक थूकने पर भारतीयों को 150 पाउंड यानी 13,581 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जहां इसके लिए शहर की पुलिस और लीसेस्टर सिटी काउंसिल ने बकायदा साइनबोर्ड लगाए हैं। जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा हैं।

चार युवकों ने लड़की पर डाला तेज़ाब, मामला हुआ दर्ज

दरअसल शहर में लगे साइन बोर्ड को अंग्रेजी और गुजराती भाषा में लिखा गया है। जिसमें शहर में रहने वाले गुजरातियों को सख्त चेतावनी दी गई है। वायरल साइन बोर्ड में लिखा है, ‘सड़क पर पान थूकना अस्वच्छ और असामाजिक है।

देखा जाये तो इसके बाद लाल रंग में बड़े-बड़े अक्षरों में सभी नागरिकों खासतौर से गुजरातियों को चेतावनी दी गई है कि ऐसा करने पर उन्हें 150 पाउंड का जुर्माना देना पड़ सकता हैं।

LIVE TV