अगर पेड़-पौधे लगाने के हैं शौक़ीन तो ज़रूर जानें ये बातें…

पेड़-पौधे मानव जीवन में अपनी एक अलग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे शरीर को रोग मुक्त बनाए रखने में पौधों का अत्यधिक महत्व होता है यही वजह है कि भारतीय पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं महाभारत जैसे प्रमाणिक ग्रंथों में इसके उपयोग के अनेक साक्ष्य मिलते हैं।

इससे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों के माध्यम से न केवल हनुमान ने भगवान लक्ष्मण की जान बचाई बल्कि आज की तारीख में चिकित्सकों द्वारा मानव के रोगों हेतु प्रयोग में लाया जाता है। वही कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं जो बहुत आसानी से मिल जाते हैं और जिन्हें हम घर में लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़ पौधे अगर सही दिशा में ना लगाए जाए तो वो हमे नुक्सान भी पंहुचा सकते हैं।

ऐसे में अगर आपने भी बिना सोचें-समझे कुछ पौधे अपने घर के आगे या घर के सजावट के लिए लगाए है, जिसके फायदे नुकसान का आपको पता नहीं है तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिसे लगाने से आपके घर की खुशियां बनी रहेगी।
-अगर आपके घर के पूरब दिशा में पीपल का पेड़ है तो वास्तु के हिसाब से यह सही नहीं है क्योंकि पीपल का पेड़ होने से घर में निर्धनता और भय आती है।

कश्मीर मुद्दे पर अब पाकिस्तान ने सोशल मीडिया से मदद की लगाई गुहार, दिग्गजों से ट्वीट करके माँगा समर्थन

-अगर घर के पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ हो तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। मनचाहा फल मिलता है।
-घर के दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं काटेदार पेड़, परिवार के सदस्य रहते हैं हमेशा बीमार। वहीं आप चाहे तो दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ लगा लें यह शुभफलदायक होता है।
-घर के पीछे या दक्षिण के तरफ फलदार वृक्ष लगाना शुभ होता है। घर में हमेशा खुशियों का माहौल होता है। परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है।

 

LIVE TV