अगर जीते जी जाना है स्वर्ग, तो यहाँ हैं दरवाजा…

आज हम आपको प्रकृतिक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने साल भर पर्यटक आते हैं। खासकर कि भारतीय पर्यटक इसके दर्शन के लिए सबसे

अगर जीते जी जाना है स्वर्ग

ज्यादा आते हैं। इसका कारण यह है कि इस जगह को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है। कौन सी है ये जगह और क्या है यहां की खासियत आइए हम बताते हैं आपको।


चीन में द ग्रेट वॉल आफ चाइना के साथ ही एक और फेमस टूरिस्ट स्पॉट है जिसे टूरिस्ट हर साल भारी संख्या में देखने आते हैं। चीन में मौजूद तियानमेन माउंटेन को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है। दरअसल इस माउंटेन में मौजूद गुफा को दुनिया की सबसे ऊंची गुफा भी कहा जाता है। शायद इसलिए भी इस गुफा के रास्ते को स्वर्ग का रास्ता भी कहा जाता है।

खूबसूरत पहाड़ की वादियों में बने इस पहाड़ की ऊंचाई 1528 मीटर लगभग 5 हजार फीट है। बताया यह जाता है कि 253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था। तेज आंधी के कारण टूटे इस पहाड़ पर गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई 196 फीट और ऊंचाई 431 तथा चौड़ाई 187 फीट है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यह गुफा पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ होता है।

इस कारण भी इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाने लगा। टूरिस्टों से भरे रहने वाले इस जगह पर जाने के लिए आप सड़क मार्ग के अलावा केबल वे का उपयोग भी कर सकते हैं। दुनिया में आपने अभी तक बहुत से केवल वे देखे होंगे लेकिन चीन की इस गुफा तक पहुंचाने वाला केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े केबल वे के रूप में दर्ज है।

आज से इन 3 राशियों को मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी, शनिदेव ने किया साढ़ेसाती का अंत

जी हां यहां 24459 फीट के इस केबल पर चलते हुए आप खुद को बादलों के बीच पाएंगे। जहां से आप चीन के शहर के नजारे भी देख सकते हैं साथ ही यहां के मौसम और प्राकृतिक नजारों के दर्शन भी कर सकते हैं। केबल से उतरने के बाद आपको 999 सीढ़ियों को चढ़कर जानो होता है तब आप इस गुफा तक पहुंच सकेगें।

राम मंदिर न बनने पर आत्मदाह करने की धमकी देने वाले महंत परमहंस दास हिरासत में लिए गए

कहा जाता है कि लगभग 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल भी था, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। इसका पानी 1500 मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरता था। हालांकि, अब इस वाटरफॉल का कोई नामो-निशान नहीं है।

 

LIVE TV