अगर करते हैं ये कार्य, तो हो जाए सावधान, मिलेगा भोलेनाथ का प्रकोप

भोलेनाथ का प्रकोपभगवान शिव के विषय में कहा जाता है कि वह मन से बहुत भोले है। इस लिए भक्तों से बहुत जल्दी ही खुश हो जाते है। लेकिन भोलेनाथ जीतनी जल्दी प्रसन्न होते हैं उनका गुस्सा भी उतना ही प्रलयंकारी हैं। शिव पुराण के मुताबिक यदि कोई भी मनुष्य ये पाप कर्म करता हैं तो भगवान शिव उसे कभी क्षमा नहीं करते हैं। आईये जानते हैं इन बातों के बारे में।

यह भी पढ़ें:- मरते समय बालि ने अंगद को दिया था एक बड़ा ज्ञान, जो आज भी आएगा आपके काम

  • गलत तरीके से किसी की संपत्ति हड़पना, ब्राह्मण या मंदिर की चीजें चुराना पाप की श्रेणी में आता हैं।
  • शिवपुराण में कही गई बात के अनुसार जो लोग किसी का बुरा नहीं करते लेकिन उनके प्रति बुरी सोच रखते हैं ऐसे लोगो को भी भगवान शिव पाप का भागीदार मानते हैं।
  • दूसरों के पति या पत्नी पर नज़र डालने वाला या फिर उसे प्राप्त करने की इच्छा करना भी पाप की श्रेणी में आता हैं।
  • दूसरों का धन पाना या फिर उसे धोखे से अपना बनाने की चाह रखना भी भगवान शिव की नज़र में अपराध और पाप हैं।
  • धर्म के अनुसार मना की गई चीजों को खाना या फिर धर्म के विपरीत जाकर कोई कार्य करना भगवान शिव की नज़र में अपराध होता हैं।
  • किसी भोले भाले इंसान को कष्ट देना और उसके रास्ते में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करने वालों के प्रति भी शिव बाबा नाराज़ हो जाते हैं।
  • किसी गर्भवती महिला या मासिक धर्म के दौरान किसी महिला को कटु वचन कहना या फिर ऐसी कोई बात कहना जिस से उसका दिल दुखे भी भगवान शिव की नज़र में अक्षम्य पाप होता हैं।
  • अच्छी बातें छोड़ कर बुरी राह को खुद चुनना और गलत रास्ते पर जाना भी भगवान शिव की नज़र में पाप हैं।
  • समाज में किसी को हानि पंहुचाने की नियत से उसकी पीठ पीछे चुगली करना या फिर उसके बारे में गलत अफवाह फैलाना भी पाप माना गया हैं।
  • बच्चों, महिलाओं, बूढ़ों या फिर किसी भी कमजोर व्यक्ति के प्रति हिंसा का व्यवाह करना भगवान शिव की नज़र में सबसे बड़ा पाप हैं।

LIVE TV