अगर आप भी है कब्ज, बदहजमी से परेशान तो अपनाएं ये रामबाण इलाज

आज के समय में लोंगो के व्यस्त जीवन होने के कारण अपने शरीर को बहुत कम समय दे पा रहे है, ऐसे में कब्ज और बदहजमी जैसी बीमारी लाज़मी है। इस तरीके के बीमारियों से निज़ात के लिए हमें त्रिफला छाछ का सेवन करना चाहिए।

छाछ हमारे घरों के भोजन का एक अहम हिस्सा है। माना जाता है कि खाना खाने के बाद इसे पीने से यह भोजन को अच्छी प्रकार से पचा देता है। जिन लोगों को कब्ज, बदहजमी की परेशानी रहती है, उनके लिए तो त्रिफल छाछ रामबाण उपचार सिद्ध हो सकता है।

त्रिफला छाछ बनाने की विधि

  • एक घंटे पहले भिगोए गए त्रिफला चूर्ण को लें और उसमें छाछ मिलाएं।
  • इसमें पीसा हुआ पोदीना डालें।
  • काला नमक व चीनी मिलाएं।
  • इसे फ्रिज में रखे लें।
  • अब जब आप खाना खाने के बाद सोने जाएं तो एक गिलास त्रिफला छाछ पी लें।
  • सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
LIVE TV