अगर आप भी बनाते हैं TikTok विडियो, तो खतरे में हैं आप…

अगर आप आज के समय में TikTok ऐप के बारे में नहीं जानते हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आप काफी पीछे चल रहे हैं। TikTok एक लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवशियल चीनी ऐप है।

चीनी टेक कंपनी Bytedance ने लिपसिंक ऐप Musical.ly को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी TikTok ऐप के साथ इसे मर्ज कर दिया है। यह सोशल वीडियो ऐप है।

अगर आप भी बनाते हैं TikTok विडियो,

यूजर्स इस पर किसी मूवी का डायलॉग, गाना या अपने दोस्तों के साथ किसी मूवी सीन को कैप्चर करते हैं। इसमें वीडियो लिपसिंक का काफी महत्व है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप ने Android और iOS पर 1 बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। यह डाटा सेंसर टावर ने उपलब्ध कराया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप Facebook को कड़ी टक्कर दे रही है। इसे पिछले वर्ष ही लॉन्च किया गया था। वर्ष 2018 में इस ऐप को 663 मिलियन यूजर्स ने अपने डिवाइस में इंस्टॉल किया था।

प्यार की तलाश में पाकिस्तान गयी थी ये लड़की, अब झेल रही है घोर नर्क..

वहीं, Facebook ने पिछले वर्ष 711 मिलियन का आंकड़ा छुआ था। अगर Instagram की बात करें तो पिछले साल 444 मिलियन नए डाउनलोड्स मिले थे।

सबसे अहम बात यह है कि TikTok ने जो 1 बिलियन डाउनलोड का आंकड़ा पार किया है उसमें चीनी मार्केट में किए गए ऐप इंस्टॉल का डाटा सम्मिलित नहीं है। इसका सीधा मतलब यह कि इस ऐप के डाउनलोड का डाटा इससे कई ज्यादा है।

LIVE TV